Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा/Muzaffarnagar News: महिला की दीवार गिरने से बुजुर्ग मौत,पुत्रवधु गंभीर रूप से घायल

भोपा (Muzaffarnagar  News)  दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई तथा इस हादसे मे उसकी पुत्रवधु गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिस्सा निवासी करीब 60 वर्षीय दयावती पत्नि स्व.अतर सिंह की आज दोपहर के वकत हादसे के तहत अचानक घर की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबने के कारण मौत हो गई। इस हादसे मे उसकी पुत्रवधु रविता बुरी तरह घायल हो गई।

बताया जाता है कि उक्त दयावती के घर व जिने की सीढियां की एक ही दीवार है। जो अचानक गिर गई। इस हादसे मे मलबे के नीचे दब जाने से वृद्धा दयावती की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी पुत्रवधु रविता घायल हो गई।

महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। इस हादसे पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने घायल रविता को तुरंत ही उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवा दिया। इस हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

ताला तोडकर की चोरी
भोपा।  (Muzaffarnagar  News) मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।भगवान शिव व पार्वती के आभूषण किए गए चोरी। सुबह सवेरे श्रद्धालु जलाभिषेक करने गए तो मंदिर का ताला टूटा देख मचा हड़कंप। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़। चोरों ने मंदिर से सभी मूर्तियों के चांदी के आभूषण घंटा आदि किये चोरी।

दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी को भी चोरी। मौके पर पहुंची भोपा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का किया जाएगा खुलासा। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मजलिशपुर तोफिर शिव मंदिर की घटना।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + two =