Muzaffarnagar News: झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में रेपिस्ट को उम्रकैद की सजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में कोर्ट ने सुनवाई कर दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। ९ वर्ष पहले एक किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट ने सुनवाई कर दोषी को सजा सुनाई। दोषी पर कोर्ट ने ३१ हजार का जुर्माना भी लगाया।
विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा तथा एडीजीस दिनेश शर्मा ने बताया कि जानसठ निवासी एक किशोरी का ९ वर्ष पूर्व बहुला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पीड़िता से रेप किया गया था। इस मामले में २६ मई २०१३ को पीड़िता के भाई ने थाना जानसठ के गांव कवाल निवासी हैदर अली पुत्र मुबारिक अली के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि हैदर अली उसकी नाबालिग बहन को एक दिन पूर्व शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। बताया था कि उसकी नाबालिग बहन को धोखा दिया गया था कि वह उसे ऐश की जिंदगी गुजरवाएगा।
विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट ने की मामले की सुनवाई-विशेष लोक अभियोजक एड.मनमोहन वर्मा ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट के जज बाबूराम ने की। उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में ८ गवाह पेश किये। बताया कि दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपित हैदर अली को रेप का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह जी की ३५वी पुण्यतिथि के अवसर पर नसीरपुर गांव स्थित प्रेरणा स्थल फार्म हाउस पर बाबू जी की समाधि स्थल पर उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बाबू नारायण सिंह जी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके पोत्र मीरापुर विधायक चंदन चौहान और उनके परिजनों ने समाधि स्थल पर हवन पूजन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. नारायण सिंह के पौत्र विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा इस दौरान बाबूजी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर,ईलम सिंह गुर्जर , रालोद युवा नेता अंकित सहरावत,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान, सपा नेता शमशेर मलिक,रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कांग्रेस नेता सलमान सईद, राजीव त्यागी खाईखेड़ी, कमल त्यागी चरथावल,सिम्भलकी प्रधान राजेन्द्र पॉपी, ठाकुर वसीम पुंडीर शेरपुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

