उत्तर प्रदेश

Mathura News: घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में पुलिस

Mathura News: थाना कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर चौकी इलाके में उस समय बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आएं, जब हथियारबंद बदमाशों ने पूजा एंक्लेव में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दे डाला। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए ।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास करने में जुट गई है और हर बार की तरह इस बार भी दिलासा दिला रही है की बदमाशो की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी ।

पूजा एनक्लेव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैस होकर घर में करीब 20 लोग घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग की फायरिंग की।

दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से समूचे इलाके में दहशत में लोग आ गए। इलाके के लोग फायरिंग की बात कह रहे हैं लेकिन इलाका पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है बताया जाता है कि जमीन विवाद के चलते बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।पुलिस का कहना है कि बदमाश घर आए और उन्होंने घर में तोड़फोड़ का प्रयास किया। फायरिंग की बात की छानबीन की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 3 =