उत्तर प्रदेश

Mathura News: जन्माष्टमी की भीड़ के कारण डकैती में असफल, मुठभेड़-चार घायल

Mathura News गोविंद नगर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद झांसी के एक डकैत गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार बदमाशों को घायल हालत में जिला अस्पताल भर्ती करवाया और उपचार के बाद शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बदमाशों पर ब्रज से लेकर बुंदेलखंड तक कई जिलों में संगीन मामले दर्ज हैं।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना गोविन्दनगर पुलिस व स्वाट टीम को शुक्रवार रात चक्रतीर्थ घाट के पीछे, यमुना मिशन कच्चा रास्ता मोड़, गऊ घाट के पास डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों की जानकारी मिली। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में दोनों टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। 

पुलिस ने एक को सकुशल पकड़ लिया। इनकी पहचान सलमान निवासी गोविन्द चौराहा, सेयरगेट, झांसी, शाहरुख निवासी गोविंद नगर चौराहा, सेयरगेट, झांसी, फैज निवासी अलीगोल खिड़की, इमामबाड़ा, झांसी, रियाज निवासी पंचकुंइया मन्दिर के पास, कोतवाली, झांसी व अनस निवासी दरिया बाजार, कोतवाली, झांसी के रूप में हुई।

पूछताछ में गिरोह ने बताया कि वह डकैती की साजिश रचकर मथुरा आए थे, लेकिन जन्माष्टमी पर भीड़ के कारण अंजाम नहीं दे सके। इससे पूर्व भी वह मथुरा में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों से एक गैस कटर, 5 पेचकस, 4 आरी के पत्ते, एक हथौड़ा, 4 तमंचे सहित अन्य माल बरामद हुआ है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − two =