वैश्विक

पिछले 24 घंटे में Corona के 16,866 नए मामले दर्ज

भारत में पिछले 24 घंटों में Corona के 16,866 नए मामले सामने आए हैं. पिछले एक दिन में कोरोना के 18,148 मरीज ठीक हुए और 41 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के  16,866 नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अभी 1,50,877 है. इस तरह सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.34% हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दैनिक सकारात्मकता दर (Daily positivity rate) 7.03% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर (Weekly Positivity Rate) 4.49% है. जबकि कोरोना से ठीक हुए मरीजों की दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) वर्तमान में 98.46% है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,148 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,28,670 हो गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के  तहत अब तक टीके की कुल 202.17 करोड़ खुराक (92.99 करोड़ दूसरी खुराक और 7.30 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 87.27 करोड़ टेस्ट किए गए है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,39,751 टेस्ट किए गए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =