वैश्विक

Sri Lanka के नए कोविड-19 गाइडलाइन्स-PCR Test Report दिखानी होगी

Sri Lanka की यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिकों को यहां के संशोधित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है. श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने  यह जानकारी दी.

Sri Lanka के नए कोविड-19 गाइडलाइन्स  के मुताबिक, द्वीप देश आने वाले सभी पर्यटकों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र लेकर आना होगा और टीकाकरण (वैक्सीनेशन) नहीं करवाने वाले यात्रियों को देश में दाखिल होने से पहले पीसीआर जांच रिपोर्ट (PCR Test Report) दिखानी होगी, जिसमें संक्रमण नहीं होने की जानकारी होनी चाहिये और जांच रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिये.

इससे पहले, सात दिसंबर 2022 को श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र साथ रखने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था. श्रीलंका के लिए विमान पर सवार होने से पहले या हवाई अड्डे पर आने से पहले कोविड जांच संबंधी रिपोर्ट पेश करने की भी अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी.

Sri Lanka सरकार द्वारा जारी संशोधित कोविड-19 दिशा-निर्देश शुक्रवार को प्रभावी हुआ. भारतीय उच्चायोग ने कहा- श्रीलंका आ रहे भारतीय नागरिकों से आग्रह है कि वे नवीनतम कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें. गौरतलब है कि पिछले साल करीब 7,19,000 विदेशी श्रीलंका आए थे, जिनमें से 1,23,000 भारतीय नागरिक थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 16 =