News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कांवड व्यवस्था का जायजा लिया, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नगर की हृदय स्थली शिव चौक पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त डा. लोकेश एम व डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह ने उत्तर भारत की प्रसि( कांवड यात्रा के मददेनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सत्कार किया। आला अधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा करने से शिवभक्त भोले प्रसन्न आए। शिवभक्तो के स्वागत सत्कार एवं सेवा हेतु जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की हर और प्रशंसा हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्थाओ के अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक तथा व्यापारिक संस्थाए भी भोलो की सेवा मे जुटी हैं।
श्रावण माह मे चलने वाली उत्तर भारत की प्रसि( कांवड यात्रा की सफलता हेतु जिला पुलिस-प्रशासन,पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से कांवड यात्रा जबरदस्त तरीके से चल रही है। निकटवर्ती राज्य उत्तराखण्ड की पौराणिक तीर्थ स्थली हरिद्वार से भारीं संख्या मे शिवभक्तों का गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर होते हुए बहुत तेजी के साथ अपने गंतव्यो की और जाने का सिलसिला जारी है। शहर मे पहुंचने वाले शिवभक्त शिवचौक की परिरक्रमा कर आगे बढ रहे हैं। हालांकि भारी संख्या मे पैदल चल रहे शिवभक्त भोले मुजफ्फरनगर से रवाना हो चुके हैं। अब कांवड यात्रा के अगले चरण यानि डाक कांवड के निकलने का सिलसिला जारी है।
आज दोपहर के वक्त सहारनपुर से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह ने शिव चौक पहुंच कर कांवड यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिनस्थो का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी व मंडलायुक्त ने शिव चौक,रूडकी रोड,भगत सिंह रोड आदि का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओ को परखा। इस अवसर पर डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिवभक्त पैदल चलकर मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्यो की और बढ रहे हैं। उन्होने का कहा कि यह बहुत ही कठिन तपस्या है। एक लम्बी यात्रा तय करके शिवभक्त कांवडिये अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा को लेकर पुलिस बहुत सजगता व मेहनत के साथ लगी हुई है। कांव्उ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पिछले करीब एक माह से कांवड यात्रा सम्बन्धी बैठकों का दौर जारी रहा। ड्रोन कैमरो व सीसीटीवी की मदद से सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा रहा है। डीआईजी एस.के.सिह ने कहा कि पुलिस शिवभक्तों की सेवा मे जुटी है। शिवभक्तो के लिए चिकित्सा सेवा एवं एम्बूलैन्स आदि की व्यवस्था करायी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिह ने कहा कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षो से कांवड यात्रा स्थगित थी। उस समय करीब डेढ से दो करोड कांवडिये पहुंचे थे। परन्तु इस बार पहले से कहीं अधिक शिवभक्त शामिल हैं। पैदल यात्रा के पश्चात अब डाक कांवड शुरू होने जा रही है। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया के माध्यम से सभी शिवभक्तो से अपील की है कि वे अपने वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं तथा हैलमेट का प्रयोग करें। इस दौरान मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. व डीआईजी सुधीर कुमार सिंह,जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह,एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह,एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री मिश्रा,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। आला अधिकारियो द्वारा की गई पुष्पवर्षा से शिवभक्त प्रसन्न आए। कांवड यात्रा के मददेनजर कांवड मार्ग सहित नगर क्षेत्र के रूडकी रोड, मेरठ रोड व भगत सिंह रोड आदि विभिन्न स्थानो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। भारी संख्या मे लोग शिव चौक व उसके आसपास खडे होकर कांवड यात्रा का आनन्द ले रहे हैं। नगर मे पहुंच रही मनोहारी कांवड को देख शहरवासी अभिभूत हैं। कांवड यात्रा से पूरा शहर धर्ममय बना हुआ है।

 

अधिक से अधिक संख्या में लगवाये बूस्टर डोजः शुक्लाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना की महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार १८ वर्ष से अधिक की आयु वाले महिला पुरुषों को बूस्टर डोज लगा रहा है । जिसके चलते जिले भर के साथ ही शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चल रही एंबुलेंस टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर बूस्टर डोज लगाने का कार्य कर रही है। आज शहर के जानसठ रोड पर स्थित द्वारका सिटी में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें १८ वर्ष से अधिक आयु के ५० से अधिक महिला पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई गई । बूस्टर डोज कैंप का शुभारम्भ यहां भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं स्थानीय नागरिकों ने किया और शहर की जनता से निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने की बात कही । इस अवसर पर द्वारका सिटी वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े अमित वत्स,दर्याव सिंह,मनोज कुमार सिंह, सत्यपाल सिंह,अमित बंसल, देवेन्द्र ,ओपी शर्मा, नवीन सिंहल भारत विकास परिषद। यहां लगभग ५० से अधिक महिला पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है यहां पहुंचे डॉक्टरों की टीम की माने तो शाम तक यह टारगेट ३०० तक है तथा यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

डाक कांवडियो का रैला शुरूMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा मे एक और जहां अधिकतर शिवभक्त कांवडिये मुजफ्फरनगर से होकर विभिन्न शिवालयो की और कूच कर रहे हैं। वहीं दूसरी और डाक कांवड का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अर्थात हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नगर की हृदय स्थली शिवचौक की परिक्रमा कर डाक कांवडिये डाक कांवडिये बडी तेजी के साथ शिवालयो की और कूच कर रहे हैं। अपने वाहन सहित शिव चौक की परिक्रमा कर ये सभी डाक कांवडिये अपनी टोली के साथ हर हर महादेव के जय घोष के साथ आगे बढ रहे हैं। जिससे वातावरण पूरी तरहा धर्ममय, शिवमय बन गया है। हर और शिवभोले की गूंज से हर कोई उत्साहित है।
डाक कांवड के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्तो की सेवा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न् स्थानो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। एनसीसी कैडेटस व गाईड भी पिछले कई दिनो से शिव चौक सहित विभिन्न स्थानो पर अपनी सेवायें दे रहे है।
सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त जिला मुख्यालय पहुंचे मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. एवं डीआईजी सुधीर कुमार सिह ने शिव चौक एवं उसके आसपास बाजार मे पैदल भ्रमण कर कांवड यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओ को परखा एवं विशेष तौर पर डाक कावड को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह ने डाक कांवडियो से अपने अपने वाहन नियंत्रित स्थिती मे चलाने एवं हेलमैट का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान शिव चौक पर मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. व डीआईजी सुधीर कुमार सिंह के साथ,डीएम चन्द्र भूषण सिंह,एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा,सब इंस्पैक्टर राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

नर सेवा नारायण सेवा के तहत की सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) रूड़की रोड़ मुजफ्फरनगर पर शिव भक्त कावड़ियों के लिये फ्रूटी, जलजीरा एवं बिस्कुट की सेवा की गई!जिसमे सरदार सतनाम सिँह हँसपाल,संदीप वर्मा, हरबीर सिँह, उत्तम ठाकुर, बीर सिँह, तनु धीमान, सोनू कुमार फॉरमेन,नरेश सैनी, संता सिँह हँसपाल,अनूप ठाकुर, निशांत, विक्रांत आदि ने बड़ी श्रद्धा भाव से शिव भक्तो की सेवा कर धर्म लाभ उठाया!

 

कांवडियों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत की पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मिशन शक्ति उप जिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा कावड़ियों का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत। मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्बा बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर में चौ. चरण सिंह तिराहा पर अरुण कुमार उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सतीश चंद बघेल तहसीलदार बुढ़ाना एवं श्रीमती साधना चौधरी महिला थाना प्रभारी बुढ़ाना द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ुढ़ाना द्वारा बाल कांवड़ियों को पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति( प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिलाधिकारी महोदय चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय सतीश गौतम के निर्देशन में किया गया । स्वागत, सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की गाइड ध्छात्राएं मुस्कान, गोरी, वैष्णवी, लाइबा, अदिति, स्वाति, श्वेता व चंद्रशेखर, राकेश गर्ग तहसील बुढ़ाना स्टाफ एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

 

सेवा शिविर का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के सौजन्य से स्थानीय कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड निकट मीनाक्षी चौक परिसर में प्रवासित एवं गंतव्य स्थल की ओर जा रहे कावड़ियों के लिए बड़े स्तर पर चिकित्सा सेवा शिविर लगाया गया जिस में कांवड़ियों को उत्तम श्रेणी की दवाई प्रदान की गई विज्ञप्ति के अनुसार इस चिकित्सा सेवा में बतौर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री, सोमांश प्रकाश पूर्व विधायक उद्योगपति, भीम कंसल सिद्धबली ग्रुप सभी लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री अशोक कंसल पूर्व विधायक श्री दिनेश गर्ग मैग्मा इंडस्ट्रीज श्री राजेश गोयल किरण सिटी उपस्थित रहे सभी अतिथि गणों का पटका एवं उपहारों से स्वागत किया गया इस शिविर की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष ने की तथा कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद मित्तल एवं रामकुमार तायल प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से किया इस शिविर की यह विशेषता रही भारी संख्या में कांवड़ियों कांवड़ियों ने अपने लिए उपयोगी औषधि प्राप्त की पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश उद्योगपति भीम कंसल पूर्व विधायक अशोक कंसल दिनेश गर्ग आदि ने अपने संबोधन में सुरेंद्र अग्रवाल के जनहित सेवा कार्यों की सराहना की तथा कहा कि अग्रवाल सम्मेलन को सही दिशा देने में सुरेंद्र अग्रवाल की अहम भूमिका रही इस अवसर पर अजय सिंघल अनिल प्रकाश बंसल अरुण गोयल अशोक बंसल अश्वनी मित्तल आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित होती लाल शर्मा बोहरनलाल संदीप दास एडवोकेट शिव कुमार सिंघल बाटा वाले बीएम गुप्ता विजेंद्र गोयल जय प्रकाश गर्ग कौशल कृष्ण अग्रवाल ललित अग्रवाल नवीन सिंघल सतीश मित्तल सुनील गोयल विश्वदीप गोयल रेनू गर्ग महिला प्रदेश अध्यक्ष अमित गर्ग पुष्पेंद्र अग्रवाल चक्रेश जैन राजेंद्र गोयल अरविंद गुप्ता अशोक गर्ग आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे इस शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर का सहयोग सराहनीय रहा। संयोजक कुलवंत सिंघल(काकन) विनोद सिंघल जिलाध्यक्ष अंकुर गर्ग जिला महामंत्री टोनी बिंदल जिला कोषाध्यक्ष राकेश गोयल सहयोगी राकेश जैन का बहुत बहुत सहयोग रहा।

 

बुके भेंटकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर नगर से लाखों की संख्या में होकर गुजर रही विशाल कावड़ यात्रा की व्यवस्था देखने आये कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी को वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं अध्यक्ष वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर कृष्ण गोपाल मित्तल,सरदार बलविंदर सिंह द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उपस्थित युवा व्यापारी व भाजपा नेता तरुण मित्तल, शरद गुप्ता, शोभित सिंघल, रजत गोयल,सौरभ मित्तल और शोभित गुप्ता, शिवकुमार सिंघल सभी के द्वारा सुंदर व्यवस्था के लिए प्रसाशन के सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

 

अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण
जानसठ।(Muzaffarnagar  News) खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड जानसठ के ग्राम पंचायत तिसंग में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संतप्रकाश सिंह द्वारा विकास खण्ड जानसठ के ग्राम पंचायत तिसंग में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया।

 

भंडारे का उपजिलाधिकारी ने किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा तहसील बुढ़ाना में पूर्ण विधि-विधान के साथ तहसील परिवार बुढ़ाना की ओर से विशाल भंडारे का उद्घाटन किया गया। तहसील बुढ़ाना में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में उप जिलाधिकारी महोदय बुढाना अरुण कुमार द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ तहसील परिवार बुढ़ाना की ओर से विशाल भंडारे का उद्घाटन किया गया, एवं तहसील परिसर में लगभग १००० शिवभक्त श्रद्धालु रुके हुए हैं, जिनके रुकने की समुचित व्यवस्थाएं की गई है, उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील बुढ़ाना में रुके हुए शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनको सम्मानित किया गया, इसके अलावा तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ यात्रा २०२२ के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रम में तहसील बुढ़ाना क्षेत्र में पूरे कावड़ यात्रा रूट में सभी कर्मचारी अपने अपने पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे हैं, समस्या प्राप्त होने पर नियंत्रण कक्ष में समस्या दर्ज करा रहे हैं, समस्याओं का नियंत्रण कक्ष द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी रूप से निस्तारण कराया जा रहा है, उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, कावड़ यात्रा में किसी से शिव भक्त को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

 

शिविर में पांचवे दिन भी सेवा जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)कच्ची सड़क बर्फ खाने के सामने चल रहे महादेव शिव कांवड़ सेवा शिविर के आज ५ वे दिन सुबह शिव भक्त कावड़ियों को चाय ब्रेड पकोड़े,आलू पकौड़ी और दोपहर में चावल राजमा व कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया,रात्रि प्रसाद में आलू कचौरी व पुलाव का वितरण किया गया।। कावड़ सेवा शिविर के आयोजक पिंटू त्यागी ने बताया आज कच्ची सड़क से लाखों की संख्या में शिवभक्त कावड़िये निकले है।।

 

भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा ने कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भारत विकास परिषद् समृद्धि एवं द्वारका सिटी कॉलोनी समिति के सहयोग से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तृतीय कोविड वेक्सीन केम्प का आयोजन किया गया जिसमे लगभग २१० लोगो को वेक्सीन लगायी गयी जिसमे परिषद् के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, पूर्वध्यक्ष डॉ विनोद वर्मा, सदस्य प्रदीप जी , बृजमोहन सिंघल संयोजक कौशल कृष्ण के अतरिक्त अन्य पुरुष एवं महिला सदस्य भी उपस्थित रहे कॉलोनी के समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे एवं उन्होंने समृद्धि शाखा का धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष भाजपा जी ने भी अपनी उपस्थिति से शाखा सदस्यों का मनोबल बढ़ाया एवं आगे भी इसी तरह के केम्प लगाने का आग्रह किया

 

सेवा शिविर लगातार जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) हृदय स्थल शिव चौक के पास तहसील परिसर मार्केट में १९ जुलाई २०२२ से युवा कश्यप विकास सेवा समिति के सौजन्य से कांवड़ सेवा शिविर विशेष सहयोग हिंदू महासंघ एवं समाजसेवी टीम द्वारा लगाया गया है इस सेवा शिविर में वरिष्ठ हिंदू नेता पंकज गुप्ता जी की स्मृति में अखिल भारत हिंदू महासभा और अखिल भारतीय हिंदू एकता दल द्वारा २१ जुलाई से निर्विघ्न बोलो की सेवा हेतु भंडारा चल रहा है आ तीसरे दिन दोपहर भारी संख्या में भोले भक्तों का आगमन हर्षोल्लास और नाच गाकर भगवान के भजन के साथ प्रभु का गुणगान किया जा रहा है आज का भोग स्काउट गाइड के लड़कियों द्वारा लगाया गया इस भंडारे में सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में और आशीष शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगे हुए हैं

 

निःशुल्क साप्ताहिक एवं एकादशी पर गीता पाठ व संकीर्तन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)महा मन्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज (श्री कृष्ण कृपा धाम वृंदा वन- कुरुछेत्र- हरिद्वार) द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फर नगर के द्वारा गुरू देव की प्रेरणा से साप्ताहिक एवं एकादशी पर निःशुल्क गीता जी का पाठ व संकीर्तन २४-०७-२०२२ दिन रविवार को भगवता चार्य पण्डित कृष्णा नन्द जी के सोजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेल वे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर मे साय ७.४५-८.४५ बजे तक होगा जो भी भक्त अपने निवास पर सत्संग बुक कराना चाहे बुक करवा सकते है अतुल कुमार गर्ग महा मन्त्री-८२७९७०१४०५, ९८३७८२५८७६ जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं सुनील शर्मा संयोजक-९५२०५८९००७ जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फर नगर।

 

परिवहन निगम की अब शहर के अंदर से होकर ही जाएंगीबसें,ऐसा ना करने वालों पर होगी कार्यवाहीUpsrtc_
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पुरकाजी में हाईवे बनने के बाद रोडवेज परिवहन की अधिकतर बसें काफी समय से बाईपास से होकर गुजर रही थी। जिससे पुरकाजीवासियों व देहात के स्कूली छात्र-छात्राओं वो बुजुर्गो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पुरकाजी के जागरूक युवाओं व सवाजसेवी ने कठिन परिश्रम करते हुए समय-समय पर रोडवेज परिवहन की बसे कस्बे से होकर गुजरनें की मांग उठाई है। इसी कड़ी में नदीम अहमद पुरकाजी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष व शादाब फरीदी आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पुरकाजी ने शिकायत परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से करते हुए बसें कस्बे से होकर निकलने की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा।
आपको बता दें कि वहीं परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ द्वारा पूर्व में विस्तृत दिशा निर्देश किए गए हैं कि परिवहन निगम की सभी बसें बाईपास से न होकर अपने निर्धारित मार्ग पर पड़ने वाले बस स्टेशनो पर जाकर ही संचालित किए जाएं इसलिए परिवहन निगम की सभी बसों का स्टेशनो पर जाकर ही संचालित किए जाएं क्योंकि अब लीन सीजन शुरू हो गए हैं इसलिए परिवहन निगम की सभी बसों का स्टेशन कस्बे के अंदर से संचालन किया जाना मुख्यालय के आदेशों के अनुसार निगम हित में है।
इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंस में भी स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं समस्त बसों के बसों के निर्धारित पढ़ने वाले शहर कस्बे जैसे परतापुर मोहिउद्दीनपुर दौराला दादरी सकोटी बघेला खतौली मंसूरपुर मोदीपुरम मुजफ्फरनगर पुरकाजी से अंदर होकर ही जायेगी किसी भी दशा में बसों को बाईपास से संचालित नही किया जाए यह निर्देश दिए गए हैं।अगर कोई भी बस कस्बें में से होकर ना निकली बाईपास से गुजरी तो अब होगी कड़ी कार्रवाई।

 

सकुशल बरामदगी की मांग
ककरौली। (Muzaffarnagar  News) थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जटवाडा निवासी रिषीपाल बाल्मिकी का आरोप है कि विगत 19 जौलाई 2022 से उनकी बेटी लापता है। इस सम्बन्ध मे पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। तथा पीडित रीषिपाल बाल्मिकी ने भारतीय बाल्मीकि दल के मुखिया मितवा भंवर के नेतृत्व मे परिजनो ने पुलिस से मिलकर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है। युवती के परिजनो का आरोप है कि मौहल्ले के कुछ युवक उन्हे परेशान कर रहे हैं तथा उनके घर के बाहर आकर उनसे गाली गलौच कर रहे हैं। भारतीय बाल्मि दल के मुखिया मितवा भंवर ने इस सम्बन्ध मे सीओ भोपा गिरीजा शंकर त्रिपाठी एवं एसओ ककरौली जितेन्द्र सिंह से अपील की कि रिषीपाल सिंह के घर के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात करा दिजिये। दोनो अधिकारियो ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा तथा रिषीपाल बाल्मिकी के घर के बाहर दो पुलिसकर्मियो की तैनाती कर दी गई है।

 

भोपा गंगनहर में कूदी छात्रा का शव बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) बीते दिनों भोपा गंग नहर में कूदी छात्रा का शव5 दिन बाद सिखेड़ा की चित्तौड़ा झाल से बरामद हो गया है। 5 दिन पहले बस से उत्तरी युवती ने पहले अपना बैंग नहर में फेंका था तथा फिर गंग नहर में छलांग दी थी। तब गोताखोरों को युवती का बैग ही मिल सका था। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था। तब उसकी पहचान छछरौली निवासी रश्मि के रूप में हुई थी। जानाकारी के मुताबिक आज सुबह चित्तौड़ा झाल पर नहर में एक शव तैरता हुआ दिखा जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव को बाहर निकाल लिया गया। शव की पहचान रश्मि के रूप में परिजनों ने की है।

 

प्रताडित करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और साली को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मामला चरथावल का है। दोनों तुरंत सीएचसी चरथावल ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से की गई लिखित शिकायत
बघरा थाना तितावी के रहनेवाले इंतजार(मृतका के पिता) ने थाना चरथावल पुलिस से ससुरालवालों की शिकायत की। उसने बताया कि, दो साल पहले उसने अपनी बेटी शाइस्ता की शादी चरथावल में की थी। शादी के बाद से ही उसका दामाद और उसके परिवारवाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
बेटी शाइस्ता ७ महीने की गर्भवती है। शाइस्ता के पास उसकी १४ साल की बहन भी घर गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता के पति और उसके जेठ ने उस पर दहेज का दबाव बनाया। मामला बढ़ने पर मारपीट करते हुए दोनों को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता के पिता इंतजार की तहरीर पर थाना चरथावल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल यशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांवड हेड क्वार्टर का किया निरीक्षण
पुरकाजी।(Muzaffarnagar  News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा पुरकाजी कावड हेड क्वार्टर का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा पुरकाजी कावड हेड क्वार्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर २४ घंटे सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कांवड अत्यधिक मात्रा में प्रवेश कर रहे है जिसके दृष्टिगत अधिकारी ध्यान दे की उक्त के दौरान जनपद में कोई अप्रिय घटना घटित न हो।।

 

भोले की भक्ति में उमड़ा जनसैलाब, केसरिया हुआ कांवड़ रूट
खतौली। (Muzaffarnagar  News)भोले की भक्ति करने के लिए शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा सड़कों पर केसरिया रंग का नजारा। गंग नहर पर कावड़ियों की भीड़ बढ़ गयी है। नावला कोठी से खतौली का कावड़ मार्ग केसरिया रंग में रंगा हुआ है। कांवड़यात्रा के दौरान जगह-जगह रूट डायवर्जन कर वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जा रहा है, जगह-जगह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में सभी के पसीने छूट रहे हैं। डीजे की धुन पर मस्ती में कांवड़ियों का जत्था निकलने पर देखने वालों की भीड़ लग रही है। अधिकारियों के साथ एसडीएम जीत सिंह राय ,तहसीलदार आरती यादव , सीओ आर के सिंह व थाना प्रभारी संजीव कुमार ,एल आयी यू टीम व भोलों के वेश में पुकिसकर्मियो ने भी भी निगरानी की हुई है। गंगा घाट से घण्टा घर व चौराहे पर बढ़ी रौनक।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 17 =