Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अधिक से अधिक संख्या में लगवाये बूस्टर डोजः शुक्ला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना की महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार १८ वर्ष से अधिक की आयु वाले महिला पुरुषों को बूस्टर डोज लगा रहा है । जिसके चलते जिले भर के साथ ही शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चल रही एंबुलेंस टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर बूस्टर डोज लगाने का कार्य कर रही है।

आज शहर के जानसठ रोड पर स्थित द्वारका सिटी में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें १८ वर्ष से अधिक आयु के ५० से अधिक महिला पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई गई ।

बूस्टर डोज कैंप का शुभारम्भ यहां भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं स्थानीय नागरिकों ने किया और शहर की जनता से निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने की बात कही ।

इस अवसर पर द्वारका सिटी वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े अमित वत्स,दर्याव सिंह,मनोज कुमार सिंह, सत्यपाल सिंह,अमित बंसल, देवेन्द्र ,ओपी शर्मा, नवीन सिंहल भारत विकास परिषद। यहां लगभग ५० से अधिक महिला पुरुषों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है यहां पहुंचे डॉक्टरों की टीम की माने तो शाम तक यह टारगेट ३०० तक है तथा यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

 

अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण
जानसठ।(Muzaffarnagar  News) खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड जानसठ के ग्राम पंचायत तिसंग में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संतप्रकाश सिंह द्वारा विकास खण्ड जानसठ के ग्राम पंचायत तिसंग में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 2 =