Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दाल मंडी में पुलिस का छापा: पिता-पुत्र व्यापारी पूछताछ के लिए उठाये, जांच जारी

मुजफ्फरनगर। एक दाल का ट्रक बागपत में लूट लिया गया और लूट का माल मुजफ्फरनगर में बेच दिया गया, बागपत पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर दाल मंडी में छापा मारकर एक पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए उठा लिया है,पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि एक दाल का ट्रक,बागपत के दौघट इलाके में लूट लिया गया था जिसका माल मुजफ्फरनगर में बेचने की सूचना थी जिस पर बागपत पुलिस ने वहां छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला और जांच जारी है।

लेकिन सूत्रों के अनुसार बागपत पुलिस पिता-पुत्र दाल व्यापारी को उठाकर साथ ले गयी है और खबर लिखे जाने तक उनसे ‘पूछताछ’ कर रही है। मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन के दौरान लूट का माल खरीदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आज देर रात्रि में बागपत जनपद की थाना दोघट पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर दालमंडी में छापा मारा और व्यापारी पिता-पुत्र को पकड लिया। दोनों को पकड़कर शहर कोतवाली लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पिता पुत्र को छुडवाने के लिये कई सफेदपोश नेता कोतवाली में डटे हुए है।

दरअसल बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में पिछले दिनों किरयाना से भरे सामान का ट्रक बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने लूट का माल मुजफ्फरनगर की दाल मंडी में एक व्यापारी को बेच दिया है। पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर आज देर रात्रि में थाना दोघट पुलिस ने शहर कोतवाली पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई और फिर अपने आने का कारण बताया।

इसके बाद पुलिस टीम दालमंडी पहुंची और एक व्यापारी की दुकान पर छापा मारा और पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों को साथ लेकर प्रेमपुरी जैन औषधालय के निकट स्थित गोदाम पर भी छापेमारी की गई।

दोनों से काफी देर तक मौके पर ही पूछताछ की गई और उन्हें हिरासत में लेकर शहर कोतवाली लाया गया। व्यापारी पिता पुत्र के पकड़े जाने की सूचना पर कई सफेदपोश नेता भी शहर कोतवाली पहुंच गये और पिता-पुत्र को निर्दोष बताते हुए छोडने का दबाव बनाने लग गये।

समाचार लिखे जाने तक पकड़े गये पिता-पुत्र कोतवाली में ही थे और थाना दोघट पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई थी। अभी माल बरामदगी के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =