जिलाधिकारी ने किया पुरी इंडस्ट्रीज में उद्योग परिसर का निरीक्षण
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि आज जिलाधिकारी द्वारा पुरी इंडस्ट्रीज में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड.19 को रोकने के लिए हो रहे उपायों के संदर्भ में उधोग परिसर का निरीक्षण किया और उन्होंने वहां पर हो रही व्यवस्थाओं से संतोष जाहिर किया।
जिलाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित आईआईए के डिवीजनल चेयरमैन कुश पुरी से उधोगों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उन्होंने आश्वस्त किया कि उधोगों के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र अति शीघ्र सभी औधोगिक इकाइयां अपनी पूरी क्षमता पर कार्य करने लगेगी
उन्होंने वहां उपस्थित उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन श्री परमहंस मौर्य को निर्देशित किया कि जिन इकाइयों में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था समुचित प्रकार से हो सकती हैं उन्हें 50ः से अधिक आवश्यकता अनुशार श्रमिकों की अनुमति प्रदान करें और इसके लिए इकाई को मात्र अपनी श्रमिक सूची के साथ डी आई सी ऑफिस को सूचित करना होगा।
आईआईए के डिविजनल चेयरमैन श्री कुश पुरी ने जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे का इस निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्होंने जिला अधिकारी को आश्वस्त कराया कि औधोगिक इकाइयां पूरी तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेगी और औधोगिक गतिविधियों को पूरी तरह से संचालित कराने का प्रयास करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जल्दी ही अन्य प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों की स्किल सहित सूची इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री कुश पुरी ने जिला अधिकारी को आश्वस्त किया की इन श्रमिकों को स्किल के आधार पर स्थानीय इकाइयों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास आईआईए द्वारा किया जाएगा।
अंत में श्री कुश पुरी ने जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को उधोगों के संचालन में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया उन्होंने वहां उपस्थित उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन श्री परमहंस मौर्य का की उधोगों के संचालन में उनके महत्वपूर्ण सहयोग का भी आभार व्यक्त किया।
श्री पंकज अग्रवाल ने आशा व्यक्त की जिलाधिकारी के इन प्रयासों से मुजफ्फरनगर में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ेगी और पूरी क्षमता पर अपना कार्य कर पाएंगी धन्यवाद।
