वैश्विक

अल्लाह का पैगाम है विनीत जिंदल, तेरा सिर भी तन से जुदा होगा: Supreme Court अधिवक्ता को मिला धमकी भरा पत्र

Supreme Court में प्रैक्टिस कर रहे एक वकील को जान से मारने की धमकी मिली है. विनीत जिंदल नाम के अधिवक्ता ने धमकी भरा पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. पत्र में लिखा गया है कि अल्लाह का पैगाम है विनीत जिंदल, तेरा सिर भी तन से जुदा होगा.

वहीं बीते 16 जुलाई को उदयपुर में अज्ञात लोगों ने दो स्थानीय लोगों को सिर कलम की धमकी दी गई थी. पुलिस ने बीते शनिवार को बताया था कि इन दोनों लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है.

जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि दोनों लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा था कि धमकी के लिए व्हाट्सऐप पर मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया वह भारत से बाहर का है. उन्होंने सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ताओं की पहचान का खुलासा नहीं किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 14 =