Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना सिखेडा पुलिस द्वारा दौराने मुठभेड दो गौतस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड जंगल ग्राम बिहारी में ०२ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तगणों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना मीरापुर पुलिस ने कुतुबपुर झाल के पास संभलहेडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गौकशी के मामलों में वांछित बदमाश को जब आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने गौकशी में वांछित १५ हजार रुपये के ईनामी शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त साहिद पुत्र जहीरुद्दीन निवासी सम्भलहेड़ा थाना मीरापुर को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर गौकशी आदि के लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना मीरापुर पर पंजीकृत गौकशी के अभियोग में वांछित व १५ हजार रुपये का ईनामी अपराधी है। पुलिस घायल शाहिद को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से ०१ तमंचा, कारतूस तथा बिना नम्बर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। उधर थाना सिखेडा पुलिस ने गांव बिहारी के जंगल में हुई मुठभेड के बाद ०२ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तगणों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अरशद पुत्र अनीश निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा तथा भूरा पुत्र बशीर निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से ०१ तमंचा, कारतूस, ०१ रास बछड़ा तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =