उत्तर प्रदेश

Etah News: धर्म परिवर्तन कर की हिंदू लड़के से शादी,दंपति ने सुरक्षा की गुहार लगाई

Etah News: एक मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़के से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर लिया। लड़की के परिजनों ने युवक पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अपनी मर्जी से शादी करने वाले दंपती ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस इसे अपहरण का मामला बता रही है साथ ही युवती के नाबालिग होने की बात कही जा रही है।

जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपरजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने परिवार से जानमाल को ख़तरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगायी है तथा हाईकोर्ट में पेश किए गए अपने विवाह के दस्तावेज भी दिखाए। मुस्लिम किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र 20 साल है। 14 मई 2022 को उसने कासगंज जिले के पटियाली थानांतर्गत एक गांव निवासी हिंदू युवक से प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।

इसके बाद शादी के दस्तावेज उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश पर दंपती ने बुधवार को एडीएम आलोक कुमार के समक्ष प्रस्तुत होकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिजनों से उन्हें खतरा है। इस पर पुलिस अधिकारियों को लिख दिया गया है । अधिकारियों के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को ये लोग जैथरा थाने पहुंचे और अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए। हालांकि थाना पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है।

थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया ‌कि दंपति थाने पर आये थे । युवती के परिजनों ने उसकी उम्र 14 साल बताते हुए 29 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह नाबालिग प्रतीत भी हो रही है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार को दो तीन लोगों के साथ आयी थी जिसके साथ लड़का भी था जिसमे सभी लोग बोल रहे थे कि इन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और घर वालों से जान माल का खतरा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21008 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =