Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया ये आरोप, घर जाने की जिद पर अड़े

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को प्रवासी मजदूरों ने हंगामा कर दिया। श्रमिकों ने पुलिस पर जबरदस्ती रोकने का आरोप लगाया है। ये सभी मजदूर अपने घर जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

ये है पूरा मामला
रतनपुरी के निजानंद आश्रम में रोकने को लेकर प्रवासी श्रमिकों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें यहां लाकर रोक दिया। बताया गया कि ये लोग बहराइच, गोंडा, बस्ती, आजमगढ़ व बिहार के अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

ये लोग पंजाब के लुधियाना से अपने घरों को जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने इन्हें 13 मई को सहारनपुर के नांगल स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रोका था। आरोप है कि प्रशासन रविवार देर रात दो बजे उन्हें घर भेजने की बात कहकर नांगल से गाड़ियों में बैठाकर यहां लाया गया। 
श्रमिकों का कहना है कि हम मर जाएंगे, लेकिन यहां नहीं रुकेंगे।

सभी मजदूर अपने घर जाने की मांग पर अड़े हैं। एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी और इंस्पेक्टर रतनपुरी एमपी सिंह मजदूरों को समझाने में जुटे हैं। दो घंटे में रोडवेज की व्यवस्था करने के आश्वासन पर मजदूर कुछ देर के लिए शांत हुए। 

इसके बाद फिर से श्रमिकों ने हंगामा किया। श्रमिकों ने सहारनपुर पुलिस पर उनकी सैकड़ों साइकिल भी हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि साइकिलें आश्रम में रखवाली और उन्हें बस में बैठाकर यहां भेज दिया।

श्रमिकों ने कहा कि हमें खाना नहीं चाहिए, हमें घर भेज दो या हमारी साइकिलें दिलवा दो, हम साइकिल से घर चले जाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =