संपादकीय विशेष

एक दुकानदार मिला कोरोना पॉजिटिव, गांव में मचा हड़कंप, जनपद में मरीजों की संख्या चार हुई

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद से सभी 24 पाजिटीव केस खत्म होने के बाद प्रशासन ने राहत की सास ली थी लेकिन रविवार को फिर से खतौली में तीन पाजिटीव केस मिलने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया था।

सोमवार के एक बार फिर बघरा क्षेत्र में एक पाजिटीव केस मिलने से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरे खींचने लगी है। सीएमओ प्रवीण चौपडा ने सोमवार को मिले पाजिटीव केस की पुष्टि की है।

बता दें कि शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद कोरोना मुक्त हो चुका था इससे पूर्व यहां सक्रिय २४ कोरोना पॉजिटिव के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में बनाए गए हॉस्पिटल में आइसोलेट किए गए थे जहां पर उनका उपचार हुआ और एक-एक कर सभी ठीक होने के कारण अपने घर भेज दिए गए थे लेकिन रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार खतौली में दो सगे भाई सहित तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था

यह तीनों युवक महाराष्ट्र से अपने घर खतौली लौटे थे इनको आइसोलेट कराया गया था इनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इनका उपचार के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड १९ हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया

उधर आज फिर एक कोरोना पॉजीटिव केस मिलने से प्रशासन में हलचल मच गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बघरा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल टीम भी वहां भेजी जा चुकी है उन्होंने बताया कि यह युवक कस्बे का ही निवासी है

और यही पर रह रहा था पिछले कुछ दिनों से युवक में कोरोना संबंधित सिम्टम्स दिखाई देने के बाद युवक के द्वारा अपनी एक निजी लैब में जांच कराई गई थी जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है

इसमें इस युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है युवक को आइसोलेट कराया जा रहा है।अब सोमवार को दुकानदार पॉजिटिव मिलने से जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =