Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लोगों के दुख दर्द में आये काम-मौलाना कुमेल असगर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मौलाना कुमैल असगर गाजीपुरी ने मोहर्रम की तीसरे दिन इमाम हुसैन को यदा किया। उनको याद करते हुए मौलाना ने कहा कि, इमाम हुसैन के चरित्र को ध्यान में रख जिंदगी गुजारनी चाहिए। उन्होंने आगे उनकी एक बात को याद करते हुए कहा कि, किसी के गम में शरीक होने का मतलब सिर्फ इतना ही नहीं कि उनके पास बैठ जाएं। बल्कि जरूरी है कि ऐसे मौके पर उनके काम आया जाए, उनकी मुश्किल को आसान किया जाए।

ऐसा जीवन जियो जो अनुकरणीय होः मौलाना कुमैल-जाहिद हॉल में हुई मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना कुमेल असगर ने कहा कि ष्यदि किसी व्यक्ति के घर में मौत हो जाए और वह दुखी हो तो यदि उनका कोई काम भी करना पड़े तो करो।

मौलाना कुमेल असगर ने फरमाया कि इमाम हुसैन के चाहने वालों की कमी नहीं थी। सुबह शाम लोग उनकी जियारत (देखने वाले) के लिए खड़े रहते थे। उनके पीछे नमाज पढ़ते थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =