Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विधायक को ज्ञापन सौंपा- स्कूल-कालेजों की फीस माफ कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। जागरूक अभिभावक मंच समिति ने आज पुरकाजी क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि लाकडाउन के चलते लोगों के काम बंद है तथा उनसे अनुरोध किया

कि जिलाधिकारी से बात कर स्कूल-कालेजों की फीस माफ कराई जाये। भाजपा विधायक ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि वे इस सम्बन्ध में जल्द ही जिलाधिकारी से वार्ता कर अभिभावकों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

जानकारी के अनुसार जागरूक अभिभावक मंच समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल से मिले तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि देशभर में कोरोना संक्रमण के चलते लागू किये गये लॉकडाउन का सभी पूरी तरह पालन कर रहे हैं।

लॉकडाउन के कारण व्यापारी, डाक्टर, किसान, वकील, मजदूर आदि सभी की आमदनी का जरिया पूरी तरह से बंद हो गया है। इस करण अनेक लोग अपने बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा कराने में असमर्थ हैं।

उन्होंने विधायक से मांग की कि जनहित में स्कूलों की फीस को माफ किया जाना चाहिए, ताकि अभिभावकों पर यह अतिरिक्त भार न पड सके। इस दौरान विधायक ने सभी को अवगत कराया कि वे इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से वार्ता कर बच्चों की स्कूल-कालेजों की फीस माफ कराने का प्रयास करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में जागरूक अभिभावक मंच के अध्यक्ष राहुल गोयल, सरवन गुप्ता, विजय वर्मा, बंटी छाबडा, जोगिन्दर एडवोकेट, रजनीकांत, अमित गुप्ता, संजय कुमार, सतीश रैदासपुरी, पूर्व विधायक राजकुमार सिद्धार्थ, अमित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =