वैश्विक

उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एमएलसी के रूप में शपथ लेने के बाद राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुख्य सचिव अजोय मेहता भी मौजूद थे।

इससे पहले दिन में, सीएम उद्धव ठाकरे ने दक्षिण मुंबई के विधान भवन में आयोजित एक समारोह में विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके साथ आठ अन्य लोगों ने भी एमएलसी के रूप शपथ ली। इन सभी नेताओं को परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाईक निंबालकर ने शपथ दिलाई।

बता दें कि जब उद्धव ठाकरे एक भी सदन के सदस्य नहीं थे, तब राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल की तरफ से दो मौकों पर उन्हें एमएलसी के रूप में नामित करने की सिफारिश पर कार्रवाई नहीं की थी। 

दरअसल, पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले उद्धव ठाकरे न तो विधायक थे और न ही विधान परिषद के सदस्य। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत उन्हें पद पर बने रहने के लिए 28 मई तक (6 महीने) विधायक या एमएलसी बनना जरूरी था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =