Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म सभा भवन में श्री हरि द्वारा राजा बलि के सर्वस्व दान दिव्या वर्णन

Muzaffarnagar News: श्रीजी सेवा समिति द्वारा सनातन धर्म सभा भवन में कथा के चतुर्थ दिन कथा व्यास श्री हिमेश शास्त्री जी मथुरा वृंदावन वाले द्वारा बामन जी महाराज अवतार में श्री हरि द्वारा राजा बलि के सर्वस्व दान दिव्या वर्णन किया

इसके उपरांत भगवान राम जन्म एवं उनके अवतार लेने के कारण को सुंदर वर्णन में रसपान कराया और आज की कथा का विश्राम श्री हरि के कृष्ण अवतार होने के साथ हुआ जिसमें आज व्यासपीठ एवं पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया और श्रद्धालु भाव विभोर होकर सुंदर-सुंदर भजनों पर नृत्य करने लगे

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की उद्घोष करते हुए श्री कृष्ण जन्म की बधाइयों के साथ महा आरती की गई जिसमें सुंदर-सुंदर खिलौने बच्चों को बघेर में प्राप्त हुए और बच्चे कथा का आनंद अपने अलग अंदाज में लेते हुए प्रसाद लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़े

आज की कथा में मुख्य यजमान महावीर सिंह विजय वर्मा विपिन शर्मा ने आज पूजन कार्य करके कथा का प्रारंभ कराया अनिल अग्रवाल बाबूराम कौशल अनिल अग्रवाल सुरेंद्र मित्तल सुभाष विजय अरोरा ललित अरोरा सहित सभी कार्यकर्ता एवं सेवक उपस्थित रहे बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कथा का आनंद लेते हुए मंत्रमुग्ध हो गए

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =