Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चौराहो पर पेन्टिंग बनाकर जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की

मुजफ्फरनगर। जैन कल्या पाठशाला पी.जी. कॉलेज की छात्राओं ने सडक पर पेन्टिंग बनाकर नागरिको को कोरोना महामारी से बचाव के उपायो के प्रति जागरूक किया। छात्राओं द्वारा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो एवं चौराहो पर पेन्टिंग बनाकर जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिस कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसी संदर्भ मे जन हितार्थ मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला स्नाकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डा.सीमा जैन के निर्देशन मे चित्रकला विभाग डा.निशा गुप्ता अध्यक्षा, डा.वन्दना वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर, कु.अर्चना द्वारा नई मन्डी भोपा पुल के समीप रोड पर पेंटिग बनाई गई।

इस पेन्टिंग के द्वारा समाज मे सभी नागरिको को यह संदेश दिया गया कि वे इस वायरस से डरें नही बल्कि डटकर इसका मुकाबला करें।
शासन द्वारा जो नियम बताए गए हैं।

उनका यदि हम पालन करते रहेंगे तो कोरोना महामारी हमारा कुछ भी बिगाड नही पाएगी। जैन कॉलेज की छात्राएं निरन्तर समाज के लागो को पेन्टिंग बनाकर जागरूक कर रही हैं।

छात्राओ द्वारा समय समय पर मास्क वितरित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी कॉलेज की छात्राओ द्वारा नगर के महावीर चौक पर पेन्टिंग बनाकर लोगो को मन्त्र मुग्ध कर चुकी हैं।

चित्रकला विभाग की जिन छात्राओ ने योगदान दिया उनमे कु.रिम्सी ठाकुर, कु.आरूषी, कु. ईरम नाज, कु.फरहा, कुमारी लवाणिका, कु.प्रीति, कु.शाजिया चित्रकला विभाग की निरन्तर नागरिको को जागरूक कर रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + twenty =