Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक खुले बाजार, सोशल डिस्टेन्सिग की उडी धज्जियां

मुजफ्फरनगर। नगर में आज सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक दुकानों को खोलने की छूट के साथ ठीक सात बजे बाजार खुल गये। ज्वेलरी, कपड़ा, रेडिमेट गारमेंट, जूता चप्पल, व साईकिल की दुकानें खुली और बाजारों में कई जगह ग्राहकों की भीड भी उमड़ी तथा कई जगह सोशल डिस्टेन्सिग की धज्जियां भी उडी।

करीब डेढ माह बाद अनेक दुकानदारों को अपनी दुकानों के शटर उठाने का मौका मिला तो भगत सिंह रोड व अन्य जगहों पर लगभग सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोले। दुकानदारो ने सुबह दुकान खुलने के समय ७ बजते ही अपनी दुकानों के शटर खोल कर साफ सफाई की। इसमें सबसे बडी समस्या मिठाई विक्रेताओं की रही।

दो महीने बाद दुकानें खोली तो वहां गंदगी का नजारा था। ऐसे में उनका पहला दिन तो सफाई में ही निकल गया। सफाई के साथ दुकानों को सेनेटाईज किया गया। पुलिस बाजारों में गश्त पर थी लेकिन कई जगह सोशल डिस्टेन्सिग की धज्जियां भी उड़ती दिखाई दी।

नगर कोतवाल अनिल कपरवान शामली स्टैंड 2 Min 10 |चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह अपनें अधीनस्थो के साथ सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड पर पैदल भ्रमण कर दुकानदारों के फेस मास्क सेनिटाइजर सोशल डिस्टेंस को चेक किया। वहीं दुकानदारों को नियमो के पालन के साथ दुकानदारी करने के निर्देश दिए ।

ईद त्योहार नजदीक होने कारण लोगो ने अपनी अपनी जरूरत के समान की खरीदारी जम कर की। भीड़ के चलते दुपहिया वाहन पर दो व्यक्ति देखने को मिले।

पुलिस ने एनाउंस के माध्यम से लोगों चेताया बेवजह घरों से ना निकले रोड पर अतिक्रमण ने करे ईद व अन्य त्योहारों पर कोई व्यक्ति शांति भंग का प्रयास ना करे

इसलिए जनपद में धारा १४४ लागू की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमो का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन को लागू हुए लगभग ५२ दिन हो गए जैसे ही दुकानें खोलने की गाइडलाइन जारी हुई व्यापारियों ने राहत की सांस ली। वहीं व्यापारी यदि सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करे तो कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − six =