Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राहत की सांस : इंस्पेक्टर के परिवार के लोगों की कोरोना जांच नेगेटिव

भौराकलां | गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में रस्म तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर के परिजनों और दो अन्य परिवारों के 18 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में उमेश पुत्र इलम सिंह की रस्म तेरहवीं में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर पंकज मलिक शोक व्यक्त करने के लिए शामिल हुए थे। कुछ दिनों बाद दिल्ली में तबियत बिगड़ने पर जांच उपरांत इंस्पेक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

इसकी जानकारी मिलने पर गांव में दहशत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर के परिवार के 13 लोग तथा रविंद्र पुत्र जसवंत के परिवार के छह लोग, विवेक पुत्र उमेश के परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया था।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डा. अक्षय के नेतृत्व में गांव में पहुंचकर तीनों परिवारों के 18 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 6 =