उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर से एक दिन पहले गायब युवती का पेड़ पर लटका मिला शव

Fatehpur News: घर से एक दिन पहले गायब युवती का घर के पीछे जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर शव लटका मिला है। परिजनों के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दिया है।

भरतपुर गांव के रहने वाले श्याम बाबू निषाद की 20 वर्षीय पुत्री फूलमती शुक्रवार की दोपहर से घर से गायब थी। परिजन बेटी की तलाश करते रहे जब कुछ जानकारी नही मिली तो पुलिस को सूचना दिया। रात होने के कारण पुलिस ने सुबह खोजबीन करने की बात कह परिजनों को घर भेज दिया था।

सुबह होते ही परिजन घर के पीछे जंगल में खोजबीन करते हुए पहुचे तो नीम के पेड़ पर बेटी का फांसी पर लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।युवती के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

इस मामले में थाना प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से गायब एक युवती का शव घर के पीछे जंगल में नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दिया है जांच पड़ताल किया जा रहा। क्योंकि मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा।युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद बहुत कुछ कहा जा सकता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + four =