उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, 5 कर्मी मिले बेहोश

Fatehpur News:  में कोल्ड स्टोर में अचानक गैस रिसाव होने से काम कर रहे कई मजदूर बेहोश होकर फंस गए सूचना पर पहुचे डीएम एसपी ने 500 मीटर के दायरे में बने मकानों को खाली कराते हुए टेक्निकल टीम को बुलाया है हादसे में आधे दर्जन से ज्यादा लोगों को गैस के चपेट में होने की बात कही जा रही है।

जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर स्थित शंकर वरदानी कोल्ड स्टोर में मंगलवार देर रात पौने 12 बजे करीब अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव से आस-पास रहने वाले लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। कोल्ड स्टोर परिसर में आवास बनाकर रहने वाले व काम करने वाले 5 कर्मी गैस रिसाव से बेहोश हो गए। श्रमिक व किशोरी को पुलिस फोर्स की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पाकर थरियांव थाने से थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मय फोर्स मौके पर गए।

जिला प्रशासन को गैस रिसाव की सूचना मिली तो जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, एसडीएम अवधेश निगम, सीओ दिनेशचंद्र मिश्रा, असोथर थाने का फोर्स तथा फतेहपुर व खागा से दमकल की गाड़िया बुलाई गई। असोथर रोड पर दोनों ओर 500 मीटर का क्षेत्र खाली कराया गया। एसओ थरियांव का कहना था स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोगों को गैस रिसाव वाले स्थान से दूर रखा जा रहा है।

गैस रिसाव बंद करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि गैस रिसाव के कारण काजल पुत्री राम किशोर, सुरेश कुमार पुत्र राम नरेश, राहुल कुमार पुत्र लवधेश, अमृतलाल पुत्र प्रदीत लाल व राम सिंह पुत्र चंद्र मोहन बेहोश हो गए थे, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव को ठीक कर हालत पर काबू पा लिया गया है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =