उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: सड़क किनारे घंटों तड़पता रहा पीआरडी जवान,कानपुर रेफर

Fatehpur News: फतेहपुर में ड्यूटी से घर वापस जा रहा बाइक सवार पीआरडी जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद भी घंटों तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।

जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अग्निहोत्री का पुरवा गांव निवासी प्रकाश चंद का 35 वर्षीय पुत्र संजय सदर कोतवाली के कचहरी चैकी में होमगार्ड के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म कर संजय दोपहर को बाइक से घर वापस जा रहा था। इस बीच जैसे ही वह रास्ते में लखनऊ रोड स्थित चैफेरवा पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। 

वहीं चालक मौके से डंपर लेकर भाग निकला। इस दौरान जवान सड़क किनारे घंटों तड़पता रहा। यह देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। इसके बावजूद करीब एक घंटे तक मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो रास्ते से गुजर रहे पीएसी वाहन में सवार जवानों ने घायल को तड़पता देख कर रुके और उसे प्राइवेट वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =