उत्तर प्रदेश

Barabanki News: दबंगों के हौसले बुलंद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर खुलेआम कार चढ़ा दी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने

Barabanki News: रामनगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मंदिर के पास का है. जहां पर सावन माह के अंतिम सोमवार के चलते भारी भीड़ थी. इसी के चलते चौका घाट के पास मड़ना बैरियर पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल फिरोज आलम की ड्यूटी लगी हुई थी. फिरोज आलम ड्यूटी कर रहा था, उसी दौरान ब्लॉक प्रमुख लिखी कार से आ रहे एक दबंग शख्स ने उसके पैर पर अपनी कार चढ़ा दी.

इतना ही नहीं कार चढ़ाने के बाद दबंग शख्स सहानुभूति दिखाने और उसकी मदद करने के बजाय उल्टा ट्रैफिक कांस्टेबल पर ही रौब दिखाने लगा. इसी दौरान किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार चढ़ाने वाले की पहचान मड़ना गांव निवासी हरिहर सिंह के रूप में हुई है. जनकारी के मुताबिक वह पूर्व पुलिसकर्मी भी है.

 बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से रामनगर थाना क्षेत्र का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें आरोप लगा था कि राजनीतिक पार्टी के एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अपनी कार चढ़ा दी थी.

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स की कार पर ब्लॉक प्रमुख भी लिखा है, जबकि वह इस समय किसी भी पद पर नहीं है. पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nine =