Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अधिक से अधिक युवा तिरंगा यात्रा में हो शामिलः मंत्री कपिलदेव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी के अमृत महोत्सव की शानदार तैयारी के लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा बाईक रैली में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

देश की आजादी को ७५ वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और बढा दिया है जिसका असर सोशल मीडिया, सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थाओं द्वारा निकाली जा रही रैलियों, सेमिनार, व्याख्यान आदि के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा १० अगस्त को प्रातः ९ बजे महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से आरम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई तिरंगा बाईक रैली निकाली जाएगी। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर के सभी युवाओं से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

विदित रहे, अभी दो दिन पूर्व ही मंत्री कपिल देव ने भाजपा युवा मोर्चा के अजय सागर, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, निकुंज सिंघल, दिनेश पाल आदि के साथ एस.डी. कॉलेज, श्री राम कॉलेज, डीएवी कॉलेज, हेल्थ क्लब्स में पहुंचकर हर घर तिरंगा अभियान में बढ-चढकर हिस्सा लेने और प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

बाईक रैली को लेकर गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली रूट व आयोजन के संबंध में चर्चा की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, हरेन्द्र पाल, रोहित तायल, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कपिल देव ने बताया कि बाईक रैली जीआईसी मैदान से चलकर महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, खालापार होते हुए ईदगाह चौक, हनुमान चौक, आबकारी रोड, नावल्टी चौक से रूडकी रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, कच्ची सडक, अहिल्याबाई चौक, शिव मूर्ति, मालवीय चौक होते हुए भोपा पुल, मंडी गौशाला रोड के पहले चौराहे से बिंदल रोड, बिंदल बाजार होते हुए अंतिम चौराहे से मेहता क्लब पर समाप्त होगी।

उन्होंने सभी युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि १३ से १५ अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराकर आजादी का पर्व मनायें और शहीदों व क्रांतिकारियों को नमन करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =