Muzaffarnagar News: हर घर तिरंगा अभियान के अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा की एक आवश्यक बैठक नई मंडी विशेष कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक मत में कहा की आने वाली १५ अगस्त २०२२ को राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सनातन धर्म का प्रतीक भगवा ध्वज भी अपने निवास एवं प्रतिष्ठान पर लगाएं
जिससे कि पिछली गलतियों को सुधारने के लिए हिंदू राष्ट्र का सपना जो सभी देशवासियों ने देखा था वह पूर्ण हो और आप की बुलंद आवाज भारत सरकार तक पहुंचे और आप आशा बान भी रहे की हो सकता है
इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से भारत देश के भारत देश के मजबूत प्रधानमंत्री यशस्वी प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हुए हिंदू राष्ट्र की घोषणा भी भारत देश को तोहफे के रूप में दें।
हमें आशा है सभी देशवासियों का सपना पूरा होगा। आज की सभा में सुरेंद्र मित्तल राजकुमार सिंघल, भूपन शर्मा, पंडित ललिता प्रसाद, रतूड़ी सचिन शर्मा, नवीन अरोरा, सुनीत कुमार वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, सतीश कुमार, रवि गुप्ता, सोनू, संदीप, अंकुर, प्रदीप आदि सहित अन्य हिंदू वीर उपस्थित थे।

