उत्तर प्रदेश

Maharajganj News: 8 साल की बच्ची के साथ मदरसे में दुष्कर्म की घटना,आरोपी मौके से फरार

 Maharajganj News: सोनौली थाना क्षेत्र एक गांव में 8 साल की बच्ची के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब नाबालिग पीड़ित बच्ची गांव के ही मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी, तब घटना घटित हुई. रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

पीड़िता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. यह मामला सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है.

मासूम को शिकार बनाने वाले मौलवी को लेकर लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. फिलहाल बच्ची के परिवार वाले खासे परेशान हैं.

घटना के संबंध में में जानकारी देते हुए सीओ नौतनवा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज का लिया गया है. पीड़ित बच्ची और आरोपी दोनों एक ही समुदाय के हैं.

घटना स्थल का उच्चाधिकारियों ने जायजा भी लिया है. उन्होंने बताया कि सीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र यादव व परसामलिक थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eighteen =