Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सीमेंट-सरिये की दुकान में चोरी से हड़कम्प, २ एलईडी स्क्रीन भी गायब

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) देर रात चोरों ने सीमेंट-सरिये की दुकान को निशाना बनाया। दुकान में घुसे चोर गल्ले में रखे ७ लाख रुपये चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी व्यापारी को सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में ३ चोर कैद हो गए।

चोरी की घटना पर व्यापारी आश्चर्यचकित

जानसठ रोड के समीप सहांवली मार्ग पर सजल अग्रवाल की सीमेंट तथा सरिये की दुकान है। सजल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी दुकान बंद कर गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उसने दुकान खोली तो सारा अस्त व्यस्त था। बताया कि गल्ले में रखा ७ लाख रुपये का कैश भी गायब था।

दुकान में लगी २ एलईडी स्क्रीन भी गायब मिली। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होने पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। सभासद विकल्प जैन, भाजपा नेता गौरव स्वरूप आदि ने चोरी की घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सीसीटीवी कैमरे में आ रहे ३ अज्ञात चोर

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ३ संदिग्ध कैद हो गए। सीसीटीवी कैमरे में आ रहा है कि ३ संदिग्ध जिन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ है। दुकान में प्रवेश करते हैं। जिसके बाद वह एक मेज पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरा उतारते हैं। इसके बाद का दृश्य दिखाई नहीं देता। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

वांछित अभियुक्त दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार वांछित व संदिग्ध अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनीत मलिक द्वारा मुखबिर की सूचना पर रई गेट से वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र बिजेंद्र निवासी बढ़ेडी थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + sixteen =