News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) स्वतन्त्रता दिवस की ७५वीं वर्षगाँठ के उप्लक्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित। स्वतन्त्रता दिवस की ७५ वीं वर्षगाँठ को सम्पूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर सुधीर कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों को पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवा तथा योगदान की सराहना करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को आश्वस्त किया गया कि यदि सेवानिवृति के पश्चात उनके जीवन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर कभी भी अपनी समस्या बता सकतें है जिसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा । इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले ७५ पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया तथा आगे भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से उल्लेखनीय कार्य करते रहने के लिए उत्सावर्धन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी नगर , क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, क्षेत्राधिकारी लाईन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

2 गो-तस्करों को किया गिरफ्तार, 3 साथी फरारMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar  News) बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान २ शातिर तस्करों को गोली लगने से वह घायल हो गए। जबकि ३ तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनके कब्जे से दो तमंचे व तीन कारतूस और भारी मात्रा में गो-मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिले में एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन पर ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुढ़ाना कोतवाली के दभेड़ी गांव के जंगलों में पुलिस को गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ५ गो-तस्करों की घेराबंदी कर ली।
पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी
इस दौरान पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से तस्कर लुकमान व आबिद निवासी दभेड़ी घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इनके ३ साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
घायल तस्करों के कब्जे से २ तमंचे व ३ कारतूस और १ कुंतल गोमांस के साथ गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस न दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

 

तिरंगा मार्चपास्ट निकालीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) स्वतन्त्रता दिवस की ७५वीं वर्षगाँठ के उप्लक्ष में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के पीआरवी वाहनो द्वारा किया गया तिंरगा मार्चपास्ट । आम जन मानस में जगाई राष्ट्रीयता की भावना । स्वतन्त्रता दिवस की ७५ वीं वर्षगाँठ को सम्पूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री कुलदीप सिंह के नेत्रत्व में जनपद के समस्त दो पहिया एवं चार पहिया पीआरवी वाहनो द्वारा वाहनो पर तिरंगा झण्डा लगाकर तिरंगा मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। तिरंगा मार्चपास्ट को रामपुर तिराहा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा मार्चपास्ट रामपुर तिराहा से शुरु होकर मेरठ हरिद्वार हाइवे से होते हुए टोल प्लाजा छपार पर समाप्त हुआ। मार्चपास्ट में सम्मलित पुलिस कर्मियों द्वारा टोल प्लाजा कार्यालय पर राष्ट्रीयध्वज फहराया गया तथा टोल कर्मियों को तिरंगा एवं मिष्ठान वितरित कर स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ उत्सव मनाया गया। तिरंगा मार्चपास्ट का उद्देशय आम जन मानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है।

 

तिरंगा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी के ७५वें अमृत महोत्सव के इस अवसर को खास बनाने के लिए आज वूमेन पावर द्वारा मीनाक्षी चौक पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने यहां पहुंचकर वूमेन पावर का प्रदर्शन राष्ट्रीय ध्वज के साथ करते हुए कहा कि ये तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक है। इस अवसर पर वूमेन पावर की अध्यक्ष सरिता पराशर एवं संयोजक एसके बिट्टू द्वारा राहगीरों को रोक रोक कर तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा लहराने की अपील की। समाजिक संगठन वूमेन पावर द्वारा रविवार को मीनाक्षी चौक पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगे का वितरण किया। नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल का अध्यक्ष सरिता पाराशर द्वारा तिरंगे का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। तिरंगे का वितरण शुरू हुआ तो आने जाने वाले राहगीरों में तिरंगे के प्रति उत्साह और उमंग देखने को मिली। वहां से गुजरने वाले हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई उसमें चाहे बूढ़ा जवान बच्चे औरत सभी ने रुक रुक कर तिरंगा लिया।
इस दौरान अंजू अग्रवाल के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की अध्यक्ष सरिता पराशर एवं संयोजक एसके बिट्टू की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वूमेन पावर हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था, मगर आज आजादी के अमृत महोत्सव में जिस तरह इस संगठन ने तिरंगे का वितरण किया है और शहर के अलग-अलग कोनों में जाकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया है वह बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल वूमेन पावर की अध्यक्ष सरिता पराशर, संयोजक एसके बिट्टू, संगीता गुप्ता, सविता टंक, प्रीति भारद्वाज, वैष्णवी, रोजी सिंह, नीति सिंघल, पूजा गोयल, कविता चौहान, ममता त्यागी, रेनू चौधरी, शिवांश गुप्ता, अक्षय शर्मा,, वेद प्रकाश शर्मा, तजकीर मुशीर एडवोकेट, रागीब आलम, एम ए हाशमी, मोहम्मद शारिक, महबूब सागर एवं संगठन से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सपा चलायेगी सदस्यता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जनपद भर के सभी वरिष्ठ नेताओं निवर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मीटिंग सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा नेता विनय पाल पूर्व प्रमुख के संचालन में संपन्न हुई।
निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि सपा के सभी कार्यकर्ताओं को नई सदस्यता ग्रहण करनी होगी तथा गांव गांव गली गली में कार्यकर्ता पहुंचकर सपा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के निरंकुश शासन बेरोजगारी भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मजबूत नए सदस्यों की फौज खड़ी करेंगे जो जनता पर हो रहे उत्पीड़न की लड़ाई लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा की भाजपा शासन में विनाशकारी नीतियों सांप्रदायिक एकता को खतरा तथा किसान मजदूर नौजवानों की दुर्दशा के खिलाफ सपा सशक्त विपक्ष की भूमिका सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में निभाती रहेगी। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा का सदस्यता अभियान पूरे जनपद में प्रत्येक गांव में पहुंचकर मजबूती से चलाया जाएगा तथा सपा सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की फौज जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से सपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा एकजुट होकर भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी ने कहा कि सपा सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूत सदस्य बनाए जाकर समाजवादी पार्टी को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करने का काम करेंगे।
मीटिंग को मुख्यरूप से सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, कुशलपाल त्यागी,सैय्यद अली अब्बास काजमी,अंसार आढ़ती,साजिद हसन, शौकत अंसारी,राहुल वर्मा सलीम मलिक आदि ने संबोधित किया।
मीटिंग में शमशाद अहमद, ठाकुर सुखपाल सिंह, इजराइल पहलवान, सतबीर त्यागी, पवन बंसल,सलीम मलिक, डॉ इसरार अल्वी,धनवीर कश्यप,सुशील त्यागी, दर्शन सिंह धनगर, सतीश गुर्जर,हाजी शफीक थानवी,हारून सिद्दीकी,फिरोज अंसारी, सचिन पाल,रोहन त्यागी, गोल्डी अहलावत,संदीप धनगर, सलमान त्यागी, गुफरान तेवड़ा, डॉ नरेश विश्वकर्मा, सतबीर प्रजापति, शमशेर मलिक,सत्यदेव शर्मा, हसीब राणा, नवेद रंगरेज, राशिद मलिक, नोशाद आलम, शादाब राणा,तन्नू कुरैशी, शाहिद गौड़, वसीम राणा,राशिद जैदी,अरशद मलिक, संजीव लाम्बा, दिलशाद कुरैशी, शाहिद राजा, शहजाद मेम्बर, हाजी इकबाल, डॉ मौ आबिद, अरशद मलिक, लोकेश कश्यप, श्यामसुंदर, शाहिद गौड़, अरविंद त्यागी,सुशील गुर्जर, वीरेंद्र तेजियांन, आफाक पठान आदि मौजूद रहे।

 

भाविप की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर आयोजित हुई बैठक मे पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसमे पार्टी के संस्थापक चन्द्रभान कश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया व समस्त पदाधिकारियो ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर भारतीय विकास पार्टी के अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर समस्त देश की जनता द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विजय कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा नागरिको मे देशभक्ति का जज्बा व जूनून भरकर देश को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प पूरा किया है। इस दौरान राधेश्याम कश्यप, प्रदीप उत्तरेजा, शुभम गोयल, विकास गर्ग, अजय बाठला, रेनू कश्यप, वैष्णवी कश्यप, उषा कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद पुत्र अखलाक आज सुबह बाईक द्वारा मेरठ रोड पर जाते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को सूचित किया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश पुत्र श्याम बिहारी शर्मा अपने छोटे भाई उमेश के साथ स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार से लौटते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया। बुढाना के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी युवक मनोज आज सुबह अपनी बाईक द्वारा पुरकाजी के गांव खाईखेडी से लौटते वक्त बिटावदा के समीप सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर चोटिल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

स्मृति दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन हुआ वंदे मातरम के साथ इस स्मृति दिवस का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने झंडे को सलामी दी। ग्रेन चौम्बर क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर मयंक शर्मा एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया कु० हरदीप कौर द्वारा ष्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया गया कक्षा नौ अ की छात्रा कृतिका धीमान द्वारा इस स्मृति दिवस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य जी ने इस स्मृति दिवस पर बच्चों को बताया कि जिन स्वतंत्रता सैनानियो, महिलाओं व पुरुषों ने स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु विभीषिका एवं दर्दनाक पीड़ा को झेला आज उनकी कुर्बानियों को याद करने का दिन है एवं प्रत्येक को अपने देश के प्रति अपने कृत्य का निर्वहन करना चाहिए एवं सतर्क रहकर देश के दुश्मन पर नजर रखनी चाहिए तथा अपने देश की रक्षा करनी चाहिए कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

 

बुजुर्ग हादसे में हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) बस से उतरते वक्त बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार शामली के मौहल्ला दयानन्द नगर निवासी करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद आज सुबह शामली से प्राईवेट बस मे सवार होकर कृष्णापुरी रिश्तेदारी मे जा रहा था। कि शामली बस स्टैण्ड पर बस से उतरते वक्त बस के पायदान मे पैर उलझने से उक्त व्यक्ति घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए बस स्टैण्ड के समीप ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

तिरंगा यात्रा हुई आयोजित
जानसठ। (Muzaffarnagar  News) जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसील जानसठ में तिरंगा यात्रा का अयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में तहसील जानसठ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगाअभियान हेतु अपने अपने भवन एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने एवं देश के लिए समर्पित हुए महापुरूषो का सम्मान करने हेतु लोगो को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अमृत महोत्सव के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियोध्कर्मचारियोंग् पुलिस अधिकारी गण/कर्मचारी गणग् सामाजिक संस्थाओं समस्त विद्यालयो एवं जनसामान्य लोगो द्वारा, जों देश भक्ति के कार्यक्रम अपने अपने क्षेत्र में आयोजित कर रहे है, उनकी प्रशंसा की। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नरेन्द्र बहादुर सिंह अपरी जिलाधिकारी वि०/रा०, अरविन्द कुमार मिश्रा उप जिलाधिकारी जानसठ, अभिषेक कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण एवं गणमान्य एवं जनसामान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

कार की चपेट मे युवक घायल
तितावी।(Muzaffarnagar  News) कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नसीरपुर निवासी गौरव पुत्र नरेश आज सुबह बाईक द्वारा बघरा जाते वक्त गांव धनसनी के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के पश्चात आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्र्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी बघरा भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =