वैश्विक

ओमिक्रॉन के खिलाफ भी काम करेगी आने वाली New वैक्सीन: Adar Poonawalla

ओमक्रॉन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ  Adar Poonawalla ने एक बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि भारत में जल्द ही ओमिक्रॉन के लिए वैक्सीन आने वाली है.

एनडीवी की खबर के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया नोवावैक्स के साथ एक ओमिक्रॉन स्पेशल वैक्सीन पर काम कर रहा है. यह बात Adar Poonawalla ने एक इंटरव्यू के दौरान कही. उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि ओमिक्रॉन के खिलाफ बन रही वैक्सीन इस साल के अंत तक आ जाएगी.

Adar Poonawalla के मुताबिक कंपनी में तैयार किया जा रहा है टीका ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बी5 के खिलाफ मुख्य रूप से कारगर होगा. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट के साथ साथ उसके मुख्य वेरिएंट के खिलाफ भी काम करेगा.

Adar Poonawalla ने कहा कि यह वैक्सीन एक बूस्टर वैक्सीन के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि भारत के लिए ओमिक्रॉन स्पेसफिक वैक्सीन को बढ़ावा देना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ओमिक्रॉन हल्का नहीं बल्कि खुद को एक गंभीर फ्लू की तरह प्रस्तुत करता है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =