Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नुमाईश मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे  देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत,मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अर्न्तगत नगर के नुमाईश मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे स्कूली छात्र-छात्राओ ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति कर सराहना करते हुए सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचने पर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह,सीडीओ संदीप कुमार,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद मिश्रा, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर परमानन्द झा, तहसीलदार सदर आदि अधिकारियो द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रृ(ांजलि अर्पित की तथा पौधा रोपण किया।

जिसके पश्चात मंत्री कपिलदेव द्वारा दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई तथा देशभक्ति के गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी आगन्तुकों एवं अतिथियां का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है। अतः राष्ट्रहित के दृष्टिगत देश व समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए तथा पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा नन्हे-मुन्नो को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

कार्यक्रम मे भाजपा नेता कुशपुरी, समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, व्यापारी नेता जसवीर सिंह,मुख्य विकास अग्रवाल संदीप कुमार, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री मिश्रा,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार श्रीवास्तव,एसडीएम सदर परमानन्द झा,एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद,एसपी देहात अतुल श्रीवास्त, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार सहित समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eleven =