वैश्विक

हमें भारत की तरफ से मजबूत समर्थन की उम्मीद थी: Ukraine के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

 भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने के फैसले को सही ठहराते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ा बयान दिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सभी देश ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए बेहतर सौदा करने की कोशिश करते हैं और भारत भी ठीक यही काम कर रहा है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेल और गैस की कीमतों अनुचित तौर पर अधिक हैं और बहुत सारे पुराने आपूर्तिकर्ता यूरोप को तेल बेच रहे हैं क्योंकि यूरोप रूस से कम तेल खरीद रहा है.

Ukraine के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस और भारत की ऑयल डील को लेकर तीखी टिप्पणी की है. यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस से जो भी तेल का बैरल भारत पहुंचाया जा रहा है, उसमें यूक्रेन के लोगों का खून मिला हुआ है. विदेश मंत्री ने आगे भारत को दिलाने के लहजे से कहा कि उन्होंने युद्ध के दौरान यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस भेजने में मदद की थी.

बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए Ukraine के विदेश मंत्री दिमित्रो ने कहा कि हम हमेशा कृषि उत्पादों विशेष रूप से सरसों के तेल में बहुत प्रतिबद्ध सप्लायर और व्यापारी थे. साथ ही यह भी कहा कि हमें भारत की तरफ से यूक्रेन को मजबूत समर्थन की उम्मीद थी.

विदेश मंत्री ने कहा कि Ukraine भारत का हमेशा भरोसेमंद साथी रहा है लेकिन रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन के लोगों का खून खरीद रहा है. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तमाम आलोचनाओं के खिलाफ एक कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =