फिल्मी चक्कर

2011:मॉल में फिल्म को प्रमोट करने पहुंची Samantha Ruth Prabhu ने फैन को गुस्से में जड़ा जोर का तमाचा

Indiaglitz की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 में Samantha Ruth Prabhu ने एक मॉल में अपने किसी प्रोजेक्ट का प्रचार कर रही थीं, तब उन्होंने इवेंट के दौरान सार्वजनिक रूप से एक प्रशंसक को थप्पड़ मारा था. अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘ये माया चेसवे’ (Ye Maaya Chesave) और ‘वृंदावनम’ (Brindavanam) की शानदार सक्सेज के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में फिल्मों के प्रमोशन इवेंट में जाती रहीं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, तिरुपति के एक मॉल में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान Samantha Ruth Prabhu के बाउंसरों और सुरक्षाकर्मी एक्ट्रेस को देखने के लिए मॉल में पहुंचे प्रशंसकों की भारी भीड़ को मैनेज करने में असफल रहे. उसी बीच एक फैन सामंथा के बहुत करीब आने में कामयाब रहा जिससे वे चिढ़ गईं और गुस्से में तभी उन्होंने उसे जोर का तमाचा जड़ा.

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Samantha Ruth Prabhu दूसरे अन्य लड़कों पर भी खूब चिल्लाईं और प्रशंसकों के व्यवहार से नाराज होकर मॉल से बाहर चली गई.

Samantha Ruth Prabhu के अपकमिंग वर्कफ्रंट को लेकर करें तो वे इन दिनों 3 फिल्मों में बिजी हैं. एक्ट्रेस गुनासेखर की ‘Shaakuntalam’ में आने वाली हैं जो 13 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी. हरिशंकर की ‘Yashoda’ में भी वे लीड रोल में होंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =