Muzaffarnagar: श्री शनि धाम मंदिर में जन्माष्टमी पर ‘‘एक शाम, कान्हा के नाम’’
Muzaffarnagar श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में लाईट डेकोरेशन फलावर्स की शानदार व्यवस्था की गई थी।
मंदिर परिसर में टोनी गोस्वामी एण्ड पार्टी ने शानदार भजन संध्या दिल्ली – हरिद्वार से आए कलाकारों के साथ प्रस्तुत की। एक शाम कान्हा के नाम में गाये एक से एक भजनों ने श्रृद्वालु भक्त जनों को झूमने और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। मंदिर में सुन्दर आकर्षक झांकियों में राधा कृष्ण व शिव पार्वती की झांकियों ने दर्शको का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी पर्व पर धार्मिक पूजन पाठ पं0 संतोष मिश्रा व सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराये। आयोजन में अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार पं0 संजय कुमार, बाबूराम कौशल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, विक्की ढींगरा, रितिक प्रजापति तथा सेवकों में आशीश, लक्की, सतीश कार्तिकेय, सचिन, रूहेला की उपस्थिति व सहयोग रहा।

