Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सभासदो की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के आदेश पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त सभासदो की एक बैठक आहूत की गई

जिसमें नगर पालिका परिषद में नगर के विकास के लिए होने वाले कार्यों व जनहित में होने वाले समस्त कार्यों के ऊपर विचार विमर्श किया गया सभी सभासदों ने एक-एक करके अपने विचार प्रकट किए

नगर के सौंदर्य करण की बात हो या नगरपालिका के हितों की बात हो उस पर सभी ने एकमत होकर अपने सकारात्मक विचार रखें, सभी सभासदों ने शहर के विकास के लिए कुछ बिंदुओं पर विचार रखे

जिनको सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा के साथ सभी सभासद मिलकर, प्रभारी अधिकारी नगर पालिका एवं अधिशासी अधिकारी को सौंपेंगे।

आज की बैठकके अध्यक्ष सभासद दल के प्रेमी छाबड़ा, उपनेता विपुल भटनागर, कोषाध्यक्ष प्रियांशु जैन मुख्य सचेतक संजय सक्सेना के साथ भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल ने सभी सभासदों का आभार प्रकट किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21388 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =