Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही, सम्पत्ति को किया कुर्क

बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा शस्त्र तस्कर हसन उर्फ हुसन पुत्र आशु के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा १४(१) के तहत की गयी कार्यवाही, करीब ०७ लाख ८३ हजार रूपयों की अवैध संपत्ति को किया गया कुर्क।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बुढाना, तहसीलदार बुढाना, प्रभारी निरीक्षक बुढाना के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना बुढाना क्षेत्र के अवैध शस्त्र तस्कर व गैंगस्टर अपराधी हसन उर्फ हुसन पुत्र आशु निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा १४(१) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग ०७ लाख ८३ हजार रूपयों की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है ।

अभियुक्त हसन उर्फ हुसन द्वारा शस्त्र तस्करी का अवैध कारोबार, हत्या का प्रयास आदि जघन्य अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी जिसको जब्त किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर अधिनियम जैसी संगनी धाराओं में १० अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्त थाना बुढाना का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं०- ५८ ए) अपराधी है। अभियुक्त हसन उर्फ हुसन के विरूद्ध थाना बुढाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी जिसके उपरान्त नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा १४(१) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है । कुर्क की गई सम्पत्ति का विवरण १. कुल ७,८३,०००- रुपयें की अचल सम्पत्ति ।
(०.८७० हैक्टेयर जमीन) है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =