Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: राष्ट्रगान के गायन के साथ कैलाश मानसरोवर का चीन के आधिपत्य से मुक्ति हेतु संकल्प- विजय वर्मा

Muzaffarnagar भारत तिब्बत सहयोग मंच- मुजफ्फरनगर इकाई ने सन फ्लावर अकादमी, नई मंडी में आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व राष्ट्रगान के गायन के साथ मनाया l उपस्थित बच्चों ने भारत माता एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ भारत माता का वंदन किया l श्रीमती रेणुका शर्मा -प्रांत मंत्री ने बालक बालिकाओं एवं समस्त स्टाफ को संकल्प पत्र द्वारा कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति हेतु शपथ दिलाई

इसके साथ ही उपस्थित स्कूल के सभी स्टाफ एवं बालक बालिकाओं को भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी दी l भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से सन फ्लावर एकेडमी की प्रधानाचार्या- प्रीति गोयल एवं प्रबंधक अवनीश गोयल के साथ दीप्ति मित्तल, नेहा, काजल, प्रिया, साक्षी,अर्चिता आदि को संगठन द्वारा उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति गोयल ने भारत तिब्बत सहयोग मंच की इकाई का जनचेतना के कार्यक्रम करने के लिए आभार प्रकट किया l स्कूल के प्रबंधक श्री अवनीश गोयल ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l

कार्यक्रम को सफल मनाने में श्रीमती रेणुका शर्मा-प्रान्त मंत्री , विजय वर्मा- जिला अध्यक्ष,विष्णु स्वरुप अग्रवाल-जिला महामंत्री, कपिल पाल-उपाध्यक्ष, मदन पाल उपाध्यक्ष,राजकुमार रहेजा-मंत्री, ईश्वर पाल सिंह-मीडिया प्रभारी, विजय सिंह आदि का सहयोग रहा l

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + one =