Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने तालाब के जिर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया

मंसूरपुर। जिलाधिकारी ने बेगराजपुर मे मनरेगा के अर्न्तगत तालाब के जिर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा बेगराजपुर क्षेत्र मे एक फैक्ट्री का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज दोपहर के वक्त बेगरापुर क्षेत्र मे स्थित एक फैक्ट्री का निरीक्षण किया। डीएम न ने इस दौरान फैक्ट्री कर्मचारियो को डयूटी के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखने तथा मास्क लगाने व सेनैटाईजर का प्रयोग करने आदि के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बेगराजपुर इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित प्रितुल मशीन्स नामक फैक्ट्री का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फैक्ट्री के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने मनरेगा के अर्न्तगत गांव बेगराजपुर स्थित तालाब के जिर्णोद्धार कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर, सीओ खतौली, थाना प्रभारी मंसूरपुर आदि आदि अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 12 =