Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंसूरपुर: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार की मौत

मंसूरपुर। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गइ् तथा उसका बेटा घायल हो गयज्ञ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुरबालियान निवासी विजयपाल अपने बेटे कंवरपाल के साथ मंसूरपर चीनी मिल पर जा रहा था कि बाईक सवार पिता-पुत्र जैसे ही मंसूरपुर शुगरमिल के समीप पहुंचे कि इसी बीच गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आने से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई

तथा उसका बेटा कंवरपाल घायल हो गया। बीती देर रात सडक हादसे मे किसान की मौत पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज चाहल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

वहीं दूसरी और विजयपाल की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण मंसूरपुर मिल पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। मृतक के बेटे कंवरपाल की और से अरोपी ट्राली चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =