जिलाधिकारी के तबादले की झूठी अफवाह फैली, आईएएस तबादले की पुरानी सूची कर दी वायरल
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते नगर में बरती जा रही सख्ती के बीच एक अफवाह बहुत तेजी से फैली कि डीएम का तबादला हो गया है। डीएम सहित दर्जनों डीएम के ट्रांसफर की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा दी गई तबादलों की खबर फर्जी है l यह लिस्ट 27 अप्रैल 2017 की है जब 84 आईएएस के तबादले हुए थे और 38 जनपदों के डीएम बदले थे। कुछ ग्रुप वायरल कर रहे हैं। इस पर ध्यान मत दें
अफवाह में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का तबादला कर दिया है और यहां का जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी को बनाकर भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर किसी ने पुरानी आईएएस तबादले की सूची वायरल कर दी और उसमें डीएम का तबादला भी दिखा दिया गया। इस बात की पुष्टि करने के लिये लोग एक दूसरे को फोन करते रहे और मैसेज भी भेजते रहे।
यह अफवाह मात्र अफवाह ही साबित हुई क्योंकि जिलाधिकारी के तबादले का कोई भी आदेश नहीं आया था। वैसे भी जीएस प्रियदर्शी संभागीय आयुक्त स्तर पर तैनात है और वे जिलाधिकारी नहीं बन सकते।

