वैश्विक

दुबई जाने वाले विमान में बम होने की सूचना दी थी, Chennai में फर्जी सूचना देने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Chennai: नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने परिजनों को विदेश जाने से रोकने के लिए शनिवार को फोन कर निजी विमानन कंपनी इंडिगो के दुबई  जा रहे विमान में बम होने की फर्जी सूचना दी. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हवाई अड्डे और पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, चेन्नई निवासी व्यक्ति अपने परिवार के दो सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था, जिसके चलते उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष में विमान में बम होने की धमकी वाला फोन कॉल किया.

अधिकारियों के मुताबिक, फोन कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए गहन जांच की कि क्या इंडिगो के विमान 6ई 65 में कोई विस्फोटक रखा गया है. उन्होंने बताया कि हालांकि विमान में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली. अधिकारियों के अनुसार बम की धमकी वाले फोन के कारण जिस विमान को सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रवाना होना था

उसने जांच के बाद दिन में अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी. इंडिगो एअरलाइन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बम की धमकी मिलने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई थी और लगभग छह घंटे की देरी के बाद विमान ने चेन्नई से उड़ान भरी.

एअरलाइन ने कहा, ‘बम की धमकी के कारण, इंडिगो की उड़ान 6ई 65 को चेन्नई से दुबई के लिए उड़ान भरने में देरी हुई. नियमों के अनुसार, विमान को एक सुदूर खाड़ी में ले जाया गया और गहन जांच की गई. इसके बाद विमान ने चेन्नई से लगभग छह घंटे की देरी के बाद उड़ान भरी.’ उन्होंने बताया कि जांच में फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =