वैश्विक

Rajasthan: नकल गैंग सक्रिय, RSEB की तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाले 4 जिलों से 7 शातिर गिरफ्तार

Rajastha पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने नकल गिरोह का खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी जयपुर, दौसा, अजमेर और अलवर जिलों के रहने वाले हैं. यह नकल गैंग राजस्थान में आरएसईबी (RSEB) की ओर से आयोजित तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में नकल करवाने के लिये प्रयासरत थी. पकड़ी गई नकल गैंग ऑनलाइन सिस्टम को हैक कर नकल करवाने का प्रयास कर रही थी. RSEB ने 27 अगस्त को ऑनलाइन भर्ती परीक्षा करवाई थी. पुलिस ने गैंग से 8 लेपटॉप, 10 मोबाइल और तीन गाड़ियां बरामद कर जब्त की है.

एसओजी ने गैंग की धरपकड़ के लिये कई जिलों में छापामारी की. आरोपियों ने ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में नकल करवाने के लिए मेन सर्वर के सिस्टम को हैक करने का प्रयास किया था. लेकिन एक्सेस नहीं मिलने के कारण वे नकल करवाने में कामयाब नहीं हो सके. इससे परीक्षा में नकल होने से बच गई. एसओजी सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ रही है.

तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा से पहले मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी की एंटी चिटिंग सेल की टीम ने गैंग को धरदबोचा. इस गैंग ने परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले स्टाफ को रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया. वहीं अभ्यर्थियों को नकल करवाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट के जरिए लाखों रुपये वसूल लिये थे. उसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशे देने शुरू की.

एसओजी ने 4 जिलों में दबिश देकर 7 आरोपियों को पकड़ लिया. आरोपियों ने उनको सर्वर सिस्टम को हैक करने का प्रयास किया था. गिरफ्तार आरोपियों में कानोता निवासी रावल मीणा उर्फ राहुल, अलवर निवासी अजीत सिंह, अजमेर के नसीराबाद का निवासी जस्साराम, राजगढ़ अलवर का भाग्यशाली चंद, जयपुर के महेश नगर का विनोद मीणा, जयपुर के ही जयसिंहपुरा खोर का गिर्राज शर्मा और दौसा में रामगढ़ पचवारा का महेश मीणा शाामिल है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from विष्णु शर्मा.Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 3 =