खतौली: बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंका, एक धरा, हथियार बरामद
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब खतौली पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से संदिग्ध बाइक को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया
तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया और दूसरा बदमाश जंगल से भागने में सफल रहा।
पुलिस ने जंगल में घुसे बदमाश को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। पुलिस पूछताछ में सलीम सैफी उर्फ दीवाना उर्फ गंजा पुत्र कुतुबुद्दीन नि० जाकिर कालोनी हाल निवासी हुमायु नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ बताया।
जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, १ मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर बिना नम्बर की बरामद हुई।
यह शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था और बरेली में इस शातिर बदमाश ने एक इंस्पेक्टर के घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। खतौली पुलिस इस बदमाश की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।
