चीन की सेना LAC के कितने करीब? कुछ ही घंटों में भारतीय इलाके में आ सकते हैं
चीन की सेना (Chinese PLA) वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के कितने करीब पहुंच चुकी है, यह सैटलाइट तस्वीरों से पता चला है। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस अनैलिस्ट Detresfa ने दावा किया है कि भारत के बेस से PLA 11 किमी दूर है।
A revist of the second #China position near the #India post at Gogra now shows new large scale activity, visible in the comparison image as below #Hotsprings https://t.co/Wc0qjyKsI7 pic.twitter.com/RL5FN9tYgG
— d-atis☠️ (@detresfa_) May 30, 2020
ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि पिछले कुछ दिन में चीन की सेना भारतीय सीमा के कितने नजदीक पहुंच चुकी है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि यह अब तक की सबसे बड़ी यूनिट है।
#China in #occupied #EasternLadakh#PLA has deployed the #DongfengMengshi #CSK131 which is the light armoured version of #EQ2050.
Images via #Chinese internet. pic.twitter.com/No4Lj3F6n0— 卫纳夜格.巴特@Raj Kumar (@rajfortyseven) May 31, 2020
सैटेलाइट (Satellite pictures of ladakh border) से मिली तस्वीरों ने चीन का दोहरा चरित्र सामने ला दिया है। एक ओर चीन के अंबेसडर सन वेडॉन्ग ने कहा कि ड्रैगन और हाथी एक साथ डांस कर सकते हैं.
सैटेलाइट की तस्वीरें दिखाती हैं कि चीन ने लद्दाख वॉर मॉडल को हेलन शन इलाके में रीक्रिएट किया था, ताकि इसकी अच्छे से स्टडी की जा सके और अपने सुरक्षा बलों को भविष्य के संभावित हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।।
चीन की सेना में एलएसी यानि कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए हैं। चीनी सेना वहां बड़ी संख्या में बंदूकें और कॉम्बैक्ट वाहन लाकर खड़े कर दिए हैँ। जो कुछ ही घंटों में भारतीय इलाके में आ सकते हैं।
#China #PLA’s strategic intentions in #occupied #AksaiChin #Ladakh #India&beyond.
Largest scale model in the world.
Constructed by #PLA in their #HelanShan training area.
Size 700mX900m.
Area depicting entire #Ladakh.
Such open scale models are open threats
China is our #enemyNo1 pic.twitter.com/HAHjc576mw— 卫纳夜格.巴特@Raj Kumar (@rajfortyseven) May 28, 2020
चीनी सेना की तरफ से ऐसा तब किया गया जब पहले ही भारतीय और चीनी अधिकारी पूर्वीय लद्दाख के इलाकों में अपने स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इस बातचीत का अभी कोई परिणाम नहीं निकला है क्योंकि चीन की सेना सीमा के पास से हटने के लिए मना कर रही है।
चीन ने ए वर्ग के कई बड़े वाहन एलएसी के पास पूर्वीय लद्दाख में खड़े कर दिए हैं।
#China #PLA’s expansionist deployment in #Galwan& #occupied #AksaiChin.
This’s how disinformation works against #India.@ASPI_org @Nrg8000 claim this #Indian #artillery deployment.
Knowing very well what it could be next to #helipad&guns not deployed singly
Create doubt&watch fun pic.twitter.com/x0rli0q2jS— 卫纳夜格.巴特@Raj Kumar (@rajfortyseven) May 25, 2020
ये वाहन भारत की एलएसी से 25-30 किलोमीटर की दूरी पर खड़े कर दिए गए हैं जो कि चीन की तरफ से कुछ ही घंटों में भारत की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।
ये देखने में ऐसा लग रहा है कि चीन भारत से बात करने में समय व्यतीत कर रहा है और सीमा के पास तैनाती कर रहा है। हालांकि चीन और भारत के बीच कमांडर और ब्रिगेडियर स्तर पर रोजाना बातचीत हो रही हैं लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।
भारत की ओर अपनी सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करते समय चीन ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी। चीन के निर्माण कार्य पर सू्त्रों का कहना है कि भारत के पास अपनी एलएसी की तरफ चीन से ज्यादा निर्माण कार्य फैला हुआ है।
https://twitter.com/YusufDFI/status/1267012501478072321?s=20

