News
खबरें अब तक...

समाचार

लोकडाउन में गरीबो की मदद में जुटे कोरोना फाईटर युवा सपा नेता को ग्रामीणों ने किया सम्मानित
चरथावल। ग्राम हकीमपुरा में ग्रामीणों ने चरथावल देहात के वरिष्ठ सपा नेता,समाजसेवी व लोकडाउन में गरीबो की मदद कर कोरोना फाईटर की भूमिका निभा रहे आरिफ अंसारी को सम्मानित किया।
देश मे चल रहे लोकडाउन के कारण गरीब व जरूरतमन्दों की सेवा में दिन रात जुटे चरथावल देहात के पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी व युवा सपा नेता तथा कोरोना फाईटर की भूमिका निभा रहे आरिफ अंसारी को ग्राम हकीमपुरा के ग्रामीणों को सम्मानित किया। गौरतलब है की देश मे लोकडाउन के कारण चरथावल देहात के रहने वाले जरूरतमन्दों लोगों की लगातार सेवा कर रहे है।

अग्रवाल मार्किट में मचा हडकंप1 Min 23 |
मुजफ्फरनगर। नगर के महावीर चौक के समीप अग्रवाल मार्किट में किसी काम से आए एक व्यक्ति के मोबाईल मे डाउनलोड सेतु ऐप पर अचानक आई चेतावनी के बाद व्यापारी घबरा गए। तथा उन्होने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरन्त अपनी दुकाने बन्द कर दी।
सूत्रो के अनुसार महावीर चौक के समीप अग्रवाल मार्किट मे किसी काम से आए एक व्यक्ति के मोबाईल मे डाउनलोड सेतु एप्प पर अचानक आई चेतावनी के बाद आसपास के दुकानदार घबरा गए। बताया जाता है कि इसके बाद उक्त दुकानदारो ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी दुकानो का शटर डाल दिया। जबकि इसके अलावा अग्रवाल मार्किट का दूसरा हिस्सा खुला रहा।

 

मुजफ्फरनगर में दो डॉक्टर के क्लीनिक सील, कोरोना संक्रमित महिला गयी थी ईलाज कराने3 Minq |
मुज़फ्फरनगर। महिला अध्यापिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सदर बाजार स्थित डॉक्टर हेमंत शर्मा के आर्शीवाद नर्सिंग होम को भी क्वारंटाईन करते हुए सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों कोरोनो पॉजिटिव पाई गई महिला अध्यापक अपने बच्चों को दिखाने के लिए आर्शीवाद हॉस्पिटल पहुंची थी।
शहर की दाल मंडी के एक व्यापारी की पत्नी की कोरोना सैंपल रिपोर्ट गत दिवस पॉजिटिव आई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शहर की दाल मंडी तथा कूकडा मंडी से सैंपल रैंडम जाच के लिए लिए गए थे, जिनमें कूकडा मंडी के सभी व्यापारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि दाल मंडी के एक व्यापारी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो कि शहर के एक बडे स्कूल में अध्यापिका बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट की गयी उक्त शिक्षिका से उसके सम्पर्को की पूछताछ की जिसके आधार पर सदर बाजार स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डा. हेमन्त शर्मा व भगत सिंह रोड स्थित डा. अरूण अरोरा के सैम्पल जांच के लिए लिये गये है तथा उनका क्लीनिक 14 जून तक उन्हे क्वारटाइन कर दिया गया है।

लीकेज मरम्मत का कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर शामली रोड तथा मुगल गार्डन से ४० फुटा रोड के नाले की जेसीबी मशीन के माध्यम से सफाई कराई गई तथा पचेंडा रोड एवं शामली रोड पर निकली नाले की सिल्ट का डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से निस्तारण कराया गया इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या १३ श्री अरविंद धनगर माननीय सभासद के वार्ड में पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य कराया गया छोटी गलियों में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।

पाइप लाइन के लीकेज मरम्मत के साथ साथ वार्ड संख्या ०१,९,२४,२७ व तुलसी पार्क गोल मार्केट मैं खराब लाइटों की मरम्मत करते हुए ठीक कराया गया  मुख्य रूप से डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, श्री संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा सेनेटरी इंस्पेक्टरगण, गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश लिपिक के अलावा सफाई, सैनिटाइजर, लीकेज आदि की टीम सम्मिलित रही।

बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर झोंका4 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब खतौली पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से संदिग्ध बाइक को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया और दूसरा बदमाश जंगल से भागने में सफल रहा। पुलिस ने जंगल में घुसे बदमाश को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। पुलिस पूछताछ में सलीम सैफी उर्फ दीवाना उर्फ गंजा पुत्र कुतुबुद्दीन नि० जाकिर कालोनी हाल निवासी हुमायु नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ बताया। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, १ मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर बिना नम्बर की बरामद हुई। यह शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था और बरेली में इस शातिर बदमाश ने एक इंस्पेक्टर के घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। खतौली पुलिस इस बदमाश की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।

मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया5 Min 20 |
चरथावल। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्वारंटीन केंद्र के आसपास घूमने वाले लोगों की चेकिंग की। दोपहिया वाहनों पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। तमाम थाना क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कस्बा प्रभारी योगेंद्र सिंह ने रोहाना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों पर बिना वजह घूमने वाले युवकों की चेकिंग की। उन्होंने अलावलपुर चौकी के आसपास वाहनों की तलाशी। वहीं, दधेडू चौकी प्रभारी राज कुमार सिंह ने क्वारंटीन केंद्र आईजी पब्लिक स्कूल के इर्द गिर्द बिना वजह घूमने वालों को फटकार लगाई। कोरोना प्रभावित गांव सैद नगलां और दधेडू कलां में पुलिस ने सख्ती बरती और बिना मास्क के लोगों को वापस लौटाया और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी। एसओ ने कहा कि शाम सात से सुबह सात बजे तक अकारण घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

130 रिपोर्ट नेगेटिव आने से प्रशासन ने ली राहत सांस
मुजफ्फरनगर। आज प्राप्त हुई करीब 130 रिर्पोटस नेगेटिव आने तथा एक व्यक्ति के ठीक हो जाने पर उसे अस्पताल से छुटटी मिलने पर जिला प्रशासन से राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले करीब सवा दो माह से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण एक और जहां शासन प्रशासन की परेशानी बढ गई है। वहीं दूसरी और आज दोपहर के वक्त आई करीब 130 रिपोर्टस नेगेटिव आने पर तथा बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति के ठीक हो जाने पर उसे छुटटी मिलने की खबर से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिला व पुलिस प्र प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से कोविड-19 के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव सहित पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो सभी व्यवस्थाओ को सुनिश्चित किया गया है। डीएम व एसएसपी द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 259वां जन्मोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 295 वें जन्मोत्सव पर नगर के देवी अहिल्याबाई चौक पर एकत्रित नागरिको ने देवी अहिल्याबाई की माल्यार्पण कर जयंति मनाई।
ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ के द्वरा वंशीय मातेवश्री अहिल्याबाई होल्कर जी की 295 वीं जयन्ती पर होल्कर चौक पर कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए देवी जी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर  उनके सेवाभाव के कार्यो का बखान किया और सोशल मीडिया के माध्यम से यह सन्देश भी दिया था दिया था कि सभी सामाजिक बन्धु अपने घर पर रहकर ही देवी जी के जन्मोत्सव को बनाये और रात्रि 8 बजे 5 दीप जलाकर दीपोत्सव भी मनाये। संजय धनगर ने विज्ञप्ति मे बताया कि देवी जी का जन्म 31 का जन्म 31 मई सन 1725 को चौरी गांव मरगना ओरंगाबाद तहसील बिड जिला अहमदनगर महाराष्ट्र में धनगर जाति के पिताजी मनकौजी शिन्दे, माता सुशीला बाई के घर मे पुत्री अहिल्या का जन्म हुआ। माता पिता द्वारा दिये गए धार्मिक संस्कार उनहे विरासत में मिले थे। जिनके कारण ही वे धर्म परायणत,न्यायप्रियता, कुशल प्रशासक और नारी शक्ति का आदर्श सिद्ध हुई। 8 वर्षीय धनगर बालिका अहिल्या के द्वारा नदी की तराई क्षेत्र के बनाया गया बालू रेती का शिवलिंग खंडित न हो जाए इसलिए अश्वारोही सेना के प्रथम घुडसवार का रास्ता बालिका अहिल्या अपने बनाये शिविलिंग को अपने हाथों से घेरकर रोती है। तुझे मृत्यु का भय नही लगता। बालिके यह कहते हुए घुडसवार सेनापति अपनी सेना को रूकने का आदेश देता है। मृत्यु का भय कैसा श्रीमत ये तो जीवन का सत्य हे। मेरा बनाया शिवलिंग खण्डित न हो अभी मैने शिव श्रोत का पाठ भी नही किया है। वेसे आप जिस दिशा की ओर बढ रहे है। वहां आगे गहरी खाई है। मेरे गांव में अपने वाले को कष्ट हो ऐसा हम नही चाहते हैं। ऐसा मेरे पिताजी कहते हैं। सन 1735 में अहिल्याबाई होल्कर अपने मधुर व्यवहार से पति,सास-ससुर आदिका दिल जीत लेती हे। श्रभ्मन मल्हारा होल्कर महाराज अहिल्यबाई को राजनीति अर्थशास्त्र युद्धकला आदि हर तरह का प्रशिक्षण देने का निर्णय लेते है। इसके बाद ये इन्दौर की महारानी बनती हैं। और खाण्डेराव के देहान्त के बाद इन्दौर राज्य की जिम्मेदारी उनके उपर आ जाती है। इन्होने अपने कार्यकाल मे कुंए,धर्मशालाए और बहुत से जन विकास के कार्य कराये हैं। इसी के कारण इन्हे आज देश ही नही अपितु विदेशो मे भी धर्मपरायणता की देवी के रूप मे जाता है। कार्यक्रम मे संजय धनलगर, उमेश धनगर, ब्रजपाल धनगर पूर्व कोषाधिकारी, कुलवीर धनगर,नीरज धनगर, प्रदीप धनगर, प्रवीण धनगर, विजेन्द्र धनगर सभासद, जयपाल धनगर, दर्शन धनगर, कुलदीप धनगर, सुमित धनगर,रतनपाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का का पालन किया गया।

दालमंडी का एरिया सील कर सैनैटाइज किया8 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। हमेशा भीड से भरी रहने वाली शहर की दाल मंडी में बीती रात एक अध्यापिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन द्वारा कुछ एरिया को सील कर दिया गया है। नगर के व्यस्तम दालमंडी इलाके में बीती रात एक महिला अध्यापक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बावजूद भी आज सुबह इस क्षेत्र में लोगां की भीड़ नजर आई। बाद में पुरूषार्थी मंदिर के पास के इलाके को खाली कर वहां सील करने की कार्यवाही शुरु करते हुए बल्लियों को लगाकर कुछ हिस्सा सील कर दिया गया है। दाल मंडी में व्यापारी की पत्नी शिक्षिका की कोरोना पाजिटीव रिपोर्ट आने के बाद वहां पर सैनैटाइज का कार्य किया गया।

रोहाना मिल का समापन हुआ10 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। आईपीएल की इकाई रोहाना कलां ने अपना पिराई सत्र दिनांक 15 नवम्बर को प्रारम्भ होकर १९८ दिन चलकर क्षेत्र का समस्त गन्ने की पिराई करने के उपरान्त 30 मई सत्र २०१९-२० का समापन विधि विधान से मिठाई बांट कर किया गया। इस अवसर पर मिल के प्रधान प्रबन्धक लोकेश कुमार व नरेश मलिक, भगत सिंह, विकाश चौधरी, श्री आर०के० तिवारी, श्रीए०के चतुर्वेदी एवम अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपिस्थत रहे। लोकेश ने बताया कि इस सत्र में मिल ने अभूतपूर्व ३३.६७ लाख कुन्तल गन्ने की पिराई की जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा ७ लाख कुन्तल अधिक गन्ने की पिराई हुई हैं। लोकेश ने क्षेत्र के समस्त किसानों का सत्र को सुचारू रूप से चलाने मे सहयोग देने के लिये आभार व्यक्त किया। समस्त क्षेत्र के किसान भी प्रसन्न है कि उनका गन्ना पुर्ण रूप से समाप्त हो जाने के बाद ही मिल बंद हुईं।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया11 Min 6 |
भोपा। कस्बे में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के माध्यम से जनहित व समाजहित में उद्देश्य पूर्ण पत्रकारिता करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गहन चर्चा की गई। वही, कोरोना वायरस महामारी से जिले में संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर पत्रकारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता के योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पत्रकारों ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से प्रेस लिखे वाहनों की हो सघन चेकिंग करने की मांग की प्रभारी चिकित्साधिकारी मोरना डा. अर्जुन सिंह के नेतृत्व में डा. नसीब आलम, फार्मेसिस्ट यतेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार की टीम ने पत्रकारों की थर्मल स्क्रीनिंग की। संगोष्ठी को पत्रकार संजय राठी, रजनीश शर्मा, विनोद प्रजापति गय्यूर मलिक, शाहिद आलम जैदी,आदि ने सम्बोधित करते हुवे कोरोना कोविड १९ महामहारी से स्वयं को सुरक्षित कर सकारात्मक सन्देश का प्रचार करने पर बल दिया इस अवसर पर नूर मोहम्मद,वेदपाल कपासिया,शहज़ाद साबरी,राहुल प्रजापति,विकास कर्णवाल,अमजद रज़ा,जावेद मजीद,राजू आदि उपस्थित रहे सभा की अध्यक्षता आचार्य अजय कृष्ण जी महाराज ने की व संचालन काज़ी अमजद अली ने किया ।

साफ-सफाई अभियान चलाया
खतौली। अशोक विहार कालोनी समिति के पदाधिकारियों ने कालोनी में सफाई अभियान की शुरुआत की। कालोनी में खड़ी घास, झाड़ी आदि को काटा गया। जिससे कालोनी वासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बारिश होने के कारण खाली पड़े प्लाटों के साथ-साथ सड़क के किनारे पर बड़ी-बड़ी घास व झाड़ियां उग गई है। इन झाड़ियों में जीव जंतु आ रहे हैं। जिस कारण वहां से घूमने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों की परेशानी के साथ-साथ गंदगी को देखते हुए कालोनी की समिति के पदाधिकारियों ने सफाई अभियान की शुरुआत की।

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक14 Min 7 |
चरथावल। कस्बे के श्रंगार वाटिका कम्पाउंड में चल रहे रेनबो एकेडमी के बच्चो को स्कूल की टीचरो द्वारा विश्व तम्बाकू निशेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे पेटिंग के जरिए ऑनलाइन जागरूक करते हुए तम्बाकू का सेवन न करने की अपील की।
चरथावल कस्बे में स्थित श्रंगार वाटिका कम्पाउंड में चल रहे रेनबो एकेडमी के बच्चो को देश मे चल रहे लोकडाउन के कारण स्कूल की टीचरो द्वारा ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है ।इसी कड़ी में स्कूली बच्चो व उनके परिवार के लोगो को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू के होने वाले नुकसान बारे पेटिंग के जरिए ऑनलाइन जागरूक करते हुए तम्बाकू का सेवन न करने की अपील की।इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक अभिषेक बंसल ने कहा कि तम्बाकू तथा उससे बने पर्दाथ मानव जीवन के लिये घातक होते है। देश मे कैसर का प्रमुख कारण तम्बाकू और धूम्रपान है। देश मे लगभग हजारो व्यक्ति इसके कारण मौत के मुह मे समा जाते है। तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत सभी सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयो, शिक्षण संस्थाओ, अस्पतालो आदि मे तम्बाकू का सेवन निषेध है।

पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 32वी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी
चरथावलः श्री अरविन्द निकेतन आश्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 32वी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के चिंतक, साम्यवादी विचारधारा के पोषक,चिंतनशील शिक्षा शास्त्री स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी का जन्म 1जनवरी 1930को उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के रतसार गांव में हुआ था। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी बालेश्वर जी के मन में दृढ शक्ति थी कि वह देश व समाज को बुलंदियों पर पहुंचाकर ही दम लेगे और उन्होंने पत्रकारों के हित के लिए संघर्ष करते हुए पीडित परिवारों को सरकार से मुआवजे की मांग की थी। शिक्षक पद पर रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सुरक्षा मुहैय्या कराने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने कहा कि मीडिया को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है,जो गांव से लेकर शहर तक की खबरों को विषम परिस्थितियों में भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते है।लेकिन आज के दौर में कुछ पत्रकार बंधुओं ने इसे अपने रोजगार का पेशा बना लिया है।हमें ऐसे पत्रकारों से सावधान होकर पत्रकारिता को उसी मुकाम तक ले जाना है जहां से देश व समाज तरक्की के मार्ग पर अग्रसर रहे। शक्तिदेव त्यागी ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों के उत्थान के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें एक नई दिशा दी थी,। उनके प्रयास से ही ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों में उर्जा का संचार हुआ है।इस मौके पर राजेश शर्मा,शक्तिदेव त्यागी, कपिल राणा, गौरव चौटाला, नबाब अली, जावेद आलम,मुस्तकीम राईन, संजू राणा,सलमान, सउद आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =