Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोहाना मिल पिराई सत्र का समापन हुआ

मुजफ्फरनगर। आईपीएल की इकाई रोहाना कलां ने अपना पिराई सत्र दिनांक 15 नवम्बर को प्रारम्भ होकर १९८ दिन चलकर क्षेत्र का समस्त गन्ने की पिराई करने के उपरान्त 30 मई सत्र २०१९-२० का समापन विधि विधान से मिठाई बांट कर किया गया।

इस अवसर पर मिल के प्रधान प्रबन्धक लोकेश कुमार व नरेश मलिक, भगत सिंह, विकाश चौधरी, श्री आर०के० तिवारी, श्रीए०के चतुर्वेदी एवम अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपिस्थत रहे।

लोकेश ने बताया कि इस सत्र में मिल ने अभूतपूर्व ३३.६७ लाख कुन्तल गन्ने की पिराई की जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा ७ लाख कुन्तल अधिक गन्ने की पिराई हुई हैं।

लोकेश ने क्षेत्र के समस्त किसानों का सत्र को सुचारू रूप से चलाने मे सहयोग देने के लिये आभार व्यक्त किया। समस्त क्षेत्र के किसान भी प्रसन्न है कि उनका गन्ना पुर्ण रूप से समाप्त हो जाने के बाद ही मिल बंद हुईं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 16 =