Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शुगर मिलों असमोली, मीरगंज, मंसूरपुर के कर्मचारियों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित, विजयी को किया सम्मानित

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड असमोली मुरादाबाद में ग्रुप की तीनों शुगर मिल के कर्मचारियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में प्राप्त अंकों के आधार पर मंसूरपुर शुगर मिल ने ग्रुप चौंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।

खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा शारीरिक विकास के उद्देश्य से धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की तीन शुगर मिलों असमोली, मीरगंज, मंसूरपुर के कर्मचारियों के बीच असमोली मुरादाबाद में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा टीम मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंसूरपुर शुगर मिल की वालीबॉल तथा बैडमिंटन की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सिंगल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

खो खो की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कियास मंसूरपुर शुगर मिल की टीमों ने सभी खेलों में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ग्रुप की चौंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। ग्रुप के चेयरमैन विजय गोयल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम गोयल ने टीम को चौंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।

मंसूरपुर पहुंचने पर टीम का अधिकारियों तथा कॉलोनी वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, पवन कुमार शर्मा, विश्व दीपक रतन, सौरभ शुक्ला, महिला क्लब की अध्यक्ष रंजना दीक्षित, दीपक त्यागी, चंद्रशेखर, ब्रजराज यादव, नरेंद्र पुंडीर , करण सिंह, संजीव कुमार शर्मा राजू त्यागी, अजय कुमार गुप्ता ,नितिन श्रीवास्तव, कपिल, साक्षी कल्याणी, सुखविंदर आदि उपस्थित रहे।

 

आदित्य धनराज कौशिक का हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) हरियाणा, रोहतक महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी में नॉर्थ इण्डिया कराटे चौम्पियन शिप का आयोजन हुआ जिसमें लगभग अलग-अलग राज्यों से आये हुए ५०० खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सिहान राजेश कौशिक ने बताया कि अक्टूबर माह में दिल्ली में आयोजित नैशनल कराटे चौम्पियन शिप के लिए काता ईवेन्ट में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से केवल दो ही पुरुष सीनियर वर्ग में जा रहे हैं जिसमें आदित्य धनराज कौशिक ने काता में शानदार प्रदर्शन कर जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली आदि राज्यों को पछाड़ते हुए गोल्ड मैडिल पर अपना कब्जा कर नैशनल मे अपना स्थान सुरक्षित किया

वहीं मु०नगर जिले से अंशिका निर्वाल ने सीनियर कुमिते (फाईट) में ब्रांज मैडिल हासिल किया व अक्षरा चौधरी ने भी फाइट में ब्रांज मेडल जीता। इसी क्रम में कुमिते में दक्ष भारद्वाज का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।सिहान राजेश कौशिक ने बताया कि कराटे एसोसियेशन ऑफ इण्डिया के सेकेट्री जनरल सिहान रजनीश चौधरी व उत्तर प्रदेश के सैकेट्री जनरल सिहान अमित गुप्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर भविष्य में आगे बढने की कामना की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =