Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिम उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पश्चिम उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में चुनाव पश्चात नव घोषणाओं का विधिवत आयोजन हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमति तनु राजपूत एवं प्रदेश महिला महामंत्री श्रीमति मोनिका रूस्तम रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक बाठला ने की व संचालन धर्मेन्द्र सिंह व सतनाम सिंह हंसपाल रहे।

आयोजन की व्यवस्था में प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंघल की विशेष भूमिका रही। आयोजन में जिले व नगर के वरिष्ठ पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव कराकर घोषणाएं की गयी व इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र भी सौपे गये । प्रदेश महामंत्री द्वारा जिला अध्यक्ष गोपाल मित्तल, जिला महामंत्री दीपक नारंग, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष प्रमोद टाक, नगर महामंत्री सतपाल सिंह हंसराज, नगर कोषाध्यक्ष अतुल गोयल को मनोनीत किया।

युवा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सडाना, युवा जिला महामंत्री प्रशान्त जैन, युवा जिला कोषाध्यक्ष विपिन बालियान, युवा नगर अध्यक्ष राजीव बंसल व युवा नगर महामंत्री केशव झाम्ब, युवा नगर कोशाध्यक्ष शक्ति सिंघल को बनाया गया महिला जिला अध्यक्ष पर श्रीमति शुभा अग्रवाल, महिला जिला महामंत्री श्रीमति सेजल अग्रवाल, महिला जिला कोषाध्यक्ष श्रीमति नूतन सिंघल, महिला नगर अध्यक्ष श्रीमति सारिका पवार, महिला नगर महामंत्री निधि झाम्ब को घोषित किया गया। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी महगाई की मार से दुखी है।

ऑनलाईन व्यापार ने फुटकर व्यापारी को खतम करने का काम किया है। सरकार को नीतियों में सुधार करके नई नीतियों के तले व्यापार को बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। अगर इसी प्रकार चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब व्यापारी को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना होगा। प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक बाठला ने कहा कि पश्चिम उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल सदैव व्यापारी सेवा में तत्पर रहता है।

आज संगठन की सभी इकाईयों का पुन गठन किया गया है जो भविष्य में बड़ी टीम के रूप में सामने आयेगा। आयोजन में अशोक बाठला, गोपाल मित्तल, पवन सिंघल, धर्मेन्द्र सिंह, रविन्द्र गुप्ता, प्रमोद टांक, सरदार सतनाम सिंह हसपाल, अतुल गोयल, विष्णु अनेजा, सि(ार्थ बाठला. सभासद विवेक चुग्ध, गुरप्रीत सिंह सिडाना. मोहित हुडिया प्रशान्त जैन, राजीव बंसल, अनिल विक्की, शोभित कपिल, गुरप्रीत सिंह सडाना, नितिन जैन, गुणा सिंह सडाना, इन्द्र . खुराना, विपुल धमीजा, विहान धमीजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 2 =